मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Chhattisgarh

सुपर -वूमन अवॉर्ड 2025 में ‘कोंडागांव मॉडल’ की गूंज,

March 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़। जहां किसानों की आत्महत्या की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं, अब एक नई कृषि क्रांति का केंद्र बनने जा रहा है। मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म में विकसित ‘कोंडागांव मॉडल’ को देश का सबसे सफल कृषि नवाचार बताते हुए डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने घोषणा की कि इस मॉडल को अब विदर्भ में बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा। ‘सुपर वूमन अवॉर्ड 2025’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा, “विदर्भ के किसानों को आत्महत्या नहीं, आत्मनिर्भरता की जरूरत है। इसी उद्देश्य से हमने इस क्षेत्र को अपने नवीनतम कृषि प्रयोगों की भूमि बनाने का फैसला किया है।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोंडागांव मॉडल: कम लागत, अधिक आय और जलवायु संकट का समाधान :

इस मॉडल के तहत ऑस्ट्रेलियाई काली मिर्च, हल्दी, सफेद मूसली, स्टीविया और अन्य औषधीय फसलों की मिश्रित खेती की जाती है। उन्होंने विशेष रूप से वृक्षों से निर्मित प्राकृतिक ग्रीनहाउस प्रणाली का उल्लेख किया, जो महंगे पॉलीहाउस का किफायती और प्रभावी विकल्प है। इस मॉडल को अपनाकर किसान अपनी आय में 3 से 4 गुना वृद्धि कर सकते हैं। यह मॉडल जैविक खाद की फैक्ट्री की तरह जैविक खाद का भारी मात्रा में उत्पादन करता है वाटर हार्वेस्टिंग करता हैअभी उल्लेखनीय है कि देश के लगभग 16 राज्यों के लाखों किसान इसे अपने खेतों में सफलतापूर्वक अपना चुके हैं।

गोंदिया की सशक्त महिलाएं को ‘सुपर वूमन अवॉर्ड 2025’ से हुई सम्मानित :
इस भव्य समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सविता विनोद अग्रवाल, पिंकी पारस कटकवार, सविता संजय पुराम, कल्याणी मोहरे (सरिता सरोज), यशोधरा सोनवाने, रजनी रामटेके, डॉ. शीतल रामादे, शालिनी बडोले, शालू कोल्हे, वर्षा बडगुजर और लता बाजपेयी को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने शिक्षा, आदिवासी कल्याण, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक न्याय, जल संरक्षण, साहित्य और महिला आत्मनिर्भरता जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दिया है।

महिलाओं ने दिखाया कला का जादू, लोग हुए सम्मोहित,
डांस प्रतियोगिता में एकता तिवारी, मनीषा माहुरे और रोहिणी तोमर को सोलो डांस श्रेणी में, पूजा मोहितकर-मंजू पटले को डुएट डांस में, और शबनम पठाण व उनकी टीम को ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार मिला।

डॉ. राजाराम त्रिपाठी का हुआ विशेष-सम्मान तथा नागरिक अभिनंदन : डॉ. राजाराम त्रिपाठी को भारतीय कृषि नवाचारों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए विशेष रूप से नागरिक अभिनंदन किया गया तथा विशेष रूप से सम्मान-चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “कोंडागांव मॉडल विदर्भ के किसानों के लिए एक नया भविष्य रच सकता है।”
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मनीष श्रीवास्तव, युवा व्यवसायी प्रीतेश शुक्ला, गोंदिया पब्लिक स्कूल की संचालिका डॉ. इंदिरा सपाटे, महिला अर्बन बैंक की डायरेक्टर डॉ. माधुरी नासरे, वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मण गुडधे, समाजसेविका सीमा डोये, सुपर वूमन समूह संचालक विवान मिश्रा, सुपर वूमन कार्यक्रम आयोजक प्राची गुडधे और प्रमोद गुडधे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन याशिका धामडे और नेहा पारधी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सध्या डोंगरवार ने किया। आयोजन समिति में मीना टेंभरे, सुनीता ठाकुर, स्वाती साखरवाडे, आशा बेले, रेणुका कुंजाम, अंकिता बडगुजर, कल्पना गोरखे, सुषमा पिल्लारे, पिंकी मोटवानी, नीता शेंडे, नीतू पाराशर, समीक्षा पटले, शबनम पठाण, सुरेखा गायधने, हिमेश्वरी कावळे, सुषमा कारंजेकर, निधी उपरीकर, किरण उबराणी, संतोषी रहांगडाले, प्रमिला कुकडे और चेतना बावनथडे सहित कई महिलाओं ने अथक परिश्रम किया। ‘सुपर वूमन अवॉर्ड 2025’ न केवल महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण मंच बना, बल्कि इसने भारत के कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने वाले ‘कोंडागांव मॉडल’ को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी। डॉ. राजाराम त्रिपाठी के प्रयास निश्चित रूप से विदर्भ के किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने में सहायक होंगे।

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights