देशभक्तों और महापुरुषों को आदर्श मानने वाले युवाओं ने नशा न करने का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2025-03-21 at 18.53.07
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी :- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में प्रखर बाल संस्कारशाला के बच्चों ने मुहल्ला श्री नारायणगंज में नशा उन्मूलन रैली निकाली। देशभक्त, क्रांतिकारियों और महापुरुषों को अपना आदर्श मानने वाले युवाओं ने नशा न करने का संकल्प लिया। बरेली से आईं समाजसेविका सीता शर्मा ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें। नशा नाश की जड़ है। इसका फल हमेशा दुखदाई होता है। वरिष्ठ गायत्री परिजन सुखपाल शर्मा ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। नशे की गिरफ्त में आने वाले युवा डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा मादक पदार्थों का सेवन कर अपनी जीवनशक्ति को नष्ट कर रहे हैं। बढ़ती नशे की लत से युवाओं की नसों में खून की जगह नशा दौड़ रहा है। परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे हैं। नशे की वजह से समाज में अपराध बढ़ते हैं। बाल संस्कारशाला की रौनक, अंशु, दीप्ति शर्मा, खुशहाली, सौम्या शर्मा, भूमि शर्मा, सारांश ने मुहल्ला श्री नारायणगंज में नशा उन्मूलन रैली निकाली। बीड़ी पीकर खास रहा है, मौत के आगे नाच रहा है। पिटती बीवी बिकते जेवर, बदल शराबी अपने तेवर जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। महापुरुषों, क्रांतिकारियों और महापुरुषों को अपना आदर्श मानने वाले युवाओं ने उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में कभी नशा न करने का संकल्प लिया। समाजसेवी केशव शर्मा ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मृत्युंजय शर्मा, हेमंत शर्मा, रीना, आरती मौजूद है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अभिनव सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights