उझानी :- नगर स्थित श्री शीतला माता का 101 वां दो दिवसीय महोत्सव बड़े हर्ष का उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । महोत्सव के प्रथम दिवस शीतला माता का दिव्य , अभिषेक , पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया । पहले नगर एवं बाहर से आए भक्तों ने माता का पूजन किया । मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां प्रदान की गई । माता से विश्व कल्याण एवं सबके निरोगी काया की कामना की गई । पहला सुख निरोगी काया है । माता से सभी के निरोगता एवं आरोग्यता की प्रार्थना की गई । अभिषेक के उपरांत माता शीतला का श्रृंगार भव्य रूप से किया गया । शीतला सप्तमी एवं अष्टमी का महत्व वैदिक आचार्यों ने बताया । माता शीतला असाध्य रोगों से भी रक्षा करती है । यजमानो ने हवन में विविध औषधीय सामग्री की आहुतियां प्रदान की । भक्तों ने लोक कल्याण की कामना की । यज्ञ के उपरांत महा आरती का आयोजन किया गया। पंडित शिव गोपाल मिश्र ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिवस माता की शोभा यात्रा भव्य रूप से निकल जाएगी । पूजन व यज्ञ में पंडित शिव स्नेही मिश्रा पंडित शिव गोपाल मिश्रा संजय चतुर्वेदी वैभव चतुर्वेदी संतोष बाष्णेय जयपाल प्रमोद माहेश्वरी मनीष चौहान रजनीश कुमार गुप्ता कामेश गुप्ता महेंद्र गुप्ता विनोद गुप्ता कैलाश चंद महेश्वरी विष्णु गोपाल प्रसून यादव प्रदीप मोहित वर्मा सचिन विशन वर्मा अवधेश गुप्ता अवधेश शर्मा मनु शर्मा अमित सक्सेना दीपक दुबे विकास पाराशरी नवरात्रि मिश्रा पूर्णिमा मिश्रा प्रगति मिश्रा शालिनी मिश्रा अनीता गुप्ता मीना गुप्ता किरण माहेश्वरी सोनाली गुप्ता शारदा मिश्रा गुड़िया गुप्ता अंजली गुप्ता दीक्षा महेश्वरी शिल्पी महेश्वरी निर्मला गुप्ता शालिनी सहित सैकड़ो भक्त मौजूद थे !