मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा में हुई चोरी के खुलासे को व्यापरियों ने आठ दिन का अल्टीमेटम दिया

March 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के घन्टाघर मार्केट में स्तिथ बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा में दिनांक 14 फरवरी को हुई लेखों की चोरी के खुलासे हेतु आज दिनाँक 17 मार्च को उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल व प्रदेश युवाध्यक्ष नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मण्डल के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक से मुलाकात कर उन्हें जल्द से जल्द चोरी के खुलासे के लिए एक ज्ञापन सौंपा । व्यापरियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा में हुई चोरी की पूरी वारदात मिनी शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बादजूद आज तक पुलिस इस घटना का खुलासा करने में असमर्थ दिखाई दे रही है घटना स्थल से लगभग 100 कदम दूर पुलिस बूथ बना हुआ है जिस पर 24 घण्टे पुलिस तैनात रहती है फिर भी इस प्रकार की बड़ी घटना का होना अपने में आश्चर्य जनक बात है । प्रदेश युवाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा आठ दिन में इस घटना का खुलासा नहीं किया गया तो हम सभी व्यापारी गण धरना प्रदर्शन करने को वाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने व्यापरियों को बताते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश अनुसार इस चोरी के खुलासे के एसओजी की टीम, हमारे कोतवाली की टीम व अन्य टीमें लगी हुईं हैं हमें जहाँ भी चोर की लोकेशन मिलती है वहाँ पर अपनी टीमें भेजकर उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं हमने पिछले माह में भी कई जगह खुलासे के लिए टीमें भेजी थीं लेकिन टीम को सफलता प्राप्त नहीं हुई मैं आप सभी को आश्वासन देता हूँ कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करके मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुचाएंगे । इस अवसर पर राजकुमार बंसल,नवनीत गुप्ता उर्फ शोन्टू ,अवधेश कुमार वर्मा,अभिनव सक्सेना, पुरषोत्तम दास वार्ष्णेय,मोहम्मद इरफान, आशीष वार्ष्णेय,संजीव आजाद,मनोज गोयल, विनोद अग्रवाल उर्फ डबली, धीरेन्द्र यादव,सौरभ वार्ष्णेय,प्रमोद कुमार गुप्ता,मदन मोहन लोधी,अजीत कुमार ,राजीव वार्ष्णेय आदि व्यापारी गण मौजूद रहे !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अभिनव सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights