मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सिकलापुर में कारपेंटर की गोली मारकर हत्या

March 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के बीचोबीच सिकलपुर मोहल्ले में करीब 62 वर्षीय कारपेंटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे नजदीकी लोगों का हाथ बताया जाता है। पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से हत्यारों की तलाश में जुटी है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह घटना रविवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जाती है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिकलापुर निवासी 62 वर्षीय दयाशंकर लकड़ी का फर्नीचर बनाने का काम करते थे। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि दयाशंकर की शादी नहीं हुई थी, जिससे वह अपने भतीजों के साथ रहते थे। रविवार की रात घर में सोते समय किसी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हालांकि शुरूआत में चर्चा यह फैली की दयाशंकर को गोली सिकलापुर चौराहे पर मारी गई थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोतवाली इलाके में हुई वारदात, पुलिस छानबीन में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव और कोतवाल अमित पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिनके आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मगर अभी मृतक के परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

घटना में किसी नजदीकी के शामिल होने का शक

शुरूआती छानबीन में पुलिस को पता चला है कि घटना में कोई नजदीकी व्यक्ति शामिल हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक दयाशंकर के नाम एक दुकान है, जिसे वह बेचना चाहते थे। मगर नजदीकी लोग दुकान को बेचने का विरोध कर रहे थे।

विधायक के पास पहुंचे सिकलापुर के लोग

कोतवाली पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गोपनीय रूप से पूछताछ की जा रही है। सोमवार सुबह सिकलापुर के कुछ लोग नगर विधायक संजीव अग्रवाल के पास उनके आवास पहुंचे। उनका कहना था कि पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। इस पर विधायक ने कोतवाली इंस्पेक्टर से फोन पर बात भी की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights