मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में पत्रकारों ने धूमधाम से मनाई होली,मेयर, आईजी व एसएसपी ने दी कार्यक्रम में पहुंचकर शुभकामनाएं..

March 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पत्रकारों ने रंगों की मस्ती और आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। इस आयोजन में बरेली के मेयर उमेश गौतम और मुख्य अतिथि आईजी राकेश सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों ने आपसी सौहार्द के साथ खेली होली कार्यक्रम की शुरुआत रंग-गुलाल से हुई, जहां पत्रकारों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। सभी सदस्यों ने मिलकर गीत-संगीत और हास्य-व्यंग्य से भरे कार्यक्रम का आनंद लिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता (सिटिल) ने इस अवसर पर कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी त्योहार है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को इस अवसर पर दिली मुबारकबाद दी और कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। मेयर और आईजी ने की सराहना बरेली के मेयर उमेश गौतम ने पत्रकारों के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, आईजी राकेश सिंह ने कहा कि पत्रकार हर परिस्थिति में समाज को सच्चाई से अवगत कराते हैं, ऐसे में उनका यह आयोजन एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और पत्रकारिता जगत की तरक्की की कामना की। भाईचारे और सौहार्द का संदेश इस आयोजन में विभिन्न मीडिया हाउस से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया और इसे यादगार बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

और मिठाइयां बांटीं। प्रोग्राम में यह अधिकारी रहे शामिल.. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन के होली मिलन समारोह में एसएसपी अनुराग आर्य को पगड़ी पहनाते अध्यक्ष अलोक गुप्ता (सिटिल )साथ में बरेली रेंज के आईजी राकेश कुमार, नगर आयुक्त आईएएस संजीव कुमार मौर्य, जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया, आरटीओ बरेली कमल गुप्ता , आरटीओ दिनेश कुमार,एआरटीओ मनोज कुमार,,पॉल्यूशन कंट्रोल अधिकारी चंद्रेश जयसवाल, रजिस्ट्रार यादवेंद्र पाठक, कार्यक्रम मे उपस्थित लोकप्रिय मेयर उमेश गौतम , शहर कप्तान मानुष पारीक, उपजा के अध्यक्ष पवन सक्सेना व अन्य अधिकारीगण व पत्रकार साथी… इस रंगारंग कार्यक्रम ने न केवल पत्रकारों को आपस में जोड़ने का काम किया, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया इस मुबारक़ मोके पर,अलोक गुप्ता सिटिल (अध्यक्ष,)डॉ पवन सक्सेना, सिटी इंचार्ज अमृत विचार राकेश शर्मा,रंदीप सिंह,विकास साहनी,कृष्ण राज यादव, दीपक शर्मा, कुमार विनय, मोनू पांडे, अरुण कुमार, धीरू यादव,मनोज गोस्वामी,शशांक राठौर, मयंक गुप्ता,अजय शर्मा, अयाज खान, मयंक गुप्ता,प्रवीण कुमार, भागीरथ गोस्वामी, शशांक राठौर, फिरोज खान, मुकेश तिवारी, वीरेंद्र अटल, अरुण जयसवाल, अभिषेक कुमार, अभिषेक कुमार, शरीक नवेद, गुलरेज खान,।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights