मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन

March 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बामनपुरी में चल रही 165 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण-बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा भरे गुस्से में आकर सबको ताना देते हैं और पृथ्वी को वीरों से खाली बता देते हैं, इस बात से लक्ष्मण जी क्रोधित हो जाते हैं और अपनी प्रतिक्रिया तीखे संवादों से देते हैं तब राम जी अपने अनुज को शांत करते हैं अंत में प्रभु श्री राम गुरू विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष को उठा कर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, फिर सीता जी राम जी का विवाह संपन्न हो जाता है। गुरु व्यास मुनेश्वर जी कहते हैं कि गावहिं छबि अवलोकि सहेली सियँ जयमाल राम उर मेली। शिव धनुष तोड़ने की आहट हिमालय पर्वत तक जाती है। इसकी सूचना परशुराम जी को होती है और वे स्वयंवर स्थल पर पहुंच जाते हैं। यहां राम व लक्ष्मण से उनका संवाद होता है। दर्शकों ने इस भावपूर्ण मंचन देख कर बहुत आनंद लिया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों ने और उनके साथ कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना व उपाध्यक्ष अमित सक्सेना बिंदु ने स्वरूपो की आरती पूजन करके लीला का शुभारंभ कराया। प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि कल भव्य श्री राम बारात निकलेगी, जिसके मुख्य अतिथि खत्री सभा अध्यक्ष अनुपम कपूर और डॉ विनोद पागरानी रहेंगे। जिसका जगह-जगह स्वागत-सत्कार होगा, साथ ही मोदी और योगी जी को राम मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा हेतु धन्यवाद दिया जाएगा। रामलीला अध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि कल की राम बारात अद्भुत होगी, जिसमें महाकुंभ प्रयागराज से लाया गया गंगाजल मिलाकर हुलियारो पर डाला जाएगा, हमारी कमेटी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है, सभी रामभक्तो से निवेदन है बारात में किसी भी प्रकार का नशा न करे।पदाधिकारियों में संरक्षक सर्वेश रस्तोगी, महामंत्री दिनेश दद्दा व सुनील रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, लीला प्रभारी अखिलेश अग्रवाल व विवेक शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, नीरज रस्तोगी, बॉबी रस्तोगी, दीपेन्द्र वर्मा, अमित वर्मा, धीरज दीक्षित लवलीन कपूर आदि शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights