एडीजी ने किसानों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं

IMG_1281
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कानून व्यवस्था के लिए नामित जनपद के नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक संजय एम. तरडे ने जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व समस्त उपजिलाधिकारियांे एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में बैठक की। निर्देश दिए कि
तत्पश्चात एडीजी ने विकासखण्ड सालारपुर के अन्तर्गत ग्राम मोंगर में डीएम व एसएसपी के साथ पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया। किसानों ने उन्हें अवगत कराया कि न तो उन्हें गन्ने की पर्ची मिल रही है और न ही गन्ना का भुगतान समय से हो पा रहा है। किसानों की समस्याओं को सुनकर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करनें निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों की समस्या का त्वरित रूप से समाधान करें। किसानों को किसी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न न होने पाए व किसी भी प्रकार से उन्हें गुमराह न होने दें। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाती रहे एवं उन्हें लाभांवित भी किया जाता रहे।
डीएम ने कहा कि जनपद के किसान अब तेजी से आगे बढ़ रहें हैं। लोग कृषि को केवल खेती के नजरिए से देखते हैं। कृषि का मतलब हम समझते हैं कि खेतों में धान या गेहूं उगा दिए, वहीं तक कृषि सीमित है, लेकिन कृषि अपने आप में एक विस्तृत शब्द है, इसमें बागवानी, पशु पालन, मत्स्य पालन, रेशम पालन, कीट पालन, मधुमक्खी पालन, खाद संस्करण आदि इसमें शामिल है। किसानों से अपील और अनुरोध है कि कृषि को केवल खेती के नजरिए से न देखें। आप इसका विस्तार किस प्रकार से कर सकते हैं, इसके बारे में भी जरूर सोचें। क्योंकि आप दो फसली या ज्यादा से ज्यादा तीन फसलों की खेती साल में करते हैं, उसके बाद भी पर्याप्त समय रहता है कि खेती से सम्बंधित अन्य व्यवसाय में उस समय का उपयोग कर सकते हैं। अपने जनपद बदायूँ में भी ऐसे कई किसान हैं जो खेती के साथ मशरूम, मसालों, आदि सहित अन्य प्रकार के कृषि कार्य कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। पुरानी सोच को बदलना होगा और इसके उत्थान के लिए कई सरकारी योजना भी चल रही हैं, जो जानकारी के अभाव में किसानों तक नहीं पहुंच पाती हैं। इनकी जानकारी के लिए उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य पालन आदि के कार्यालय में सम्पर्क कर योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। कृषकों के उत्थान के लिए समस्त सम्बंधित विभाग पूर्ण रूप से सहायता करेंगे। कोई डेयरी का काम शुरू करना चाहता है या मुर्गी फार्म खोलना चाहता है, तो इसकी विस्तृत जानकारी व सहयोग इनसे सम्बंधित कार्यालय में मिल रहा है। जिला प्रशासन आपको सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाएगा। आइए और आकर योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए आपको आगे आने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान एवं एसपी आरए सिद्धार्थ वर्मा व उप निदेशक कृषि राम वीर कटारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights