मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 14.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूर्व जन्म के पुण्यों व तप के प्रभाव से ही अच्छी सन्तति घर में आती है – अरविंद भाई ओझा

March 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पिलखुवा। सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर परतापुर की सहायतार्थ राम कथा में आज राम के जन्म का उत्सव मनाया गया राम जी के जन्म पर प्रकाश डालते हुए कथा व्यास अरविंद भाई ओझा ने कहा कि हमारे पूर्व जन्म के पुण्य व तप के प्रभाव से घर में अच्छी संतति आती है राजा दशरथ और मां कौशल्या ने जब पूर्व जन्म में मनु और शतरूपा व कश्यप और अदिति के रूप में तप और पुण्य किया उसके प्रभाव से ही उनके घर में राम का जन्म हुआ। जन्म की बधाई गा कर भक्तों ने आनंद लिया कथा में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव और पार्वती भगवान राम का बाल रूप सर्वाधिक प्रिय हैं और जब अयोध्या में राम का जन्म होता है तो उनकी उस बाल लीलाओं को देखने के लिए स्वयं भगवान भोलेनाथ काकभूसुंडी के साथ उनके दर्शन करने अयोध्या आते हैं। भगवान शिव को राम का बाल रूप इसलिए प्रिय है क्योंकि बालक निश्चल और निर्मल मन का होता है और भगवान निर्मल मन के लोगों को ही प्राप्त होते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

माता पार्वती को राम कथा सुनाते हुए भगवान शिव कहते हैं की राम कथा लोक हितकारी है सब समाज को सुखदेव सुख देती है और जीवन के हर पहलू को हमें कैसे जीना चाहिए यह बताती है। जब जब धरती पर अधर्म और अभिमानी लोग बढ़ते हैं तब तब भगवान विभिन्न रूप धारण कर संसार को सुख देने के लिए जन्म लेते हैं और अपने जीवन में जी कर हमको सिखाते हैं कि हमें जीवन कैसे जीना चाहिए। कथा व्यास अरविंद भाई ओझा ने जन्म के कर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा श्राप और वरदान दोनों ही राम और रावण के जन्म के कारण बनते हैं। तप और पुरुषार्थ के बल पर ही यह संसार चलता है हम किसी को आशीर्वाद या श्राप भी तभी दे सकते हैं जब हम कठिन तप (परिश्रम) और पुरुषार्थ कर आध्यात्मिक ऊर्जा और चेतना को संग्रहित करते हैं। जीवन जीने के तीन ही मार्ग है ज्ञान , कर्म और भक्ति इनमें भक्ति का मार्ग सबसे सरल मार्ग है इसके माध्यम से हम परमात्मा को प्राप्त कर सकते हैं और भक्ति की ही शक्ति है कि वह परमात्मा को बड़ा और छोटा कर सकती है । व्यक्ति काल, कर्म और स्वभाव के गुणों के वशीभूत होकर ही जीवन में भटकता और शांत होता है और जीवन में भटकाव से बचने के लिए हमको सत्संग करना चाहिए यह सत्संग ही हमको सदमार्ग की ओर लेकर के जाता है। आज कथा में मुख्य अजमान कल डॉक्टर देवेंद्र व धर्मपत्नी, संदीप गुड्डू व धर्मपत्नी , विपिन पवनसुत, आशीष गुप्ता धर्म यात्रा महासंघ, पवन मांगलिक भारत विकास परिषद पिलखुवा वीरेंद्र शुक्ला अतरौली शोकेंद्र नगर प्रचारक आरएसएस अभिषेक, भुजवीर सिंह, कुबेर सिंह बासीदपुर आदि उपस्थित रहे।

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights