मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद, मुखबा गांव के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोलीबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Uttar Pradesh

जल भराव की समस्या से परेशान नगर निगम टीम ने अतिक्रमण किया ध्वस्त

February 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । वार्ड 43, आकाश पुरम में बीसलपुर चौराहे से लेकर जगतपुर चौकी तक की गलियों में जल भराव की समस्या को लेकर चार दिन पहले स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचे। निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने नाले पर अतिक्रमण हटाने और पशुपतिनाथ रोड पर घरों के सामने बने लंबे स्लिप को तोड़ने के निर्देश दिए। शुक्रवार की सुबह 10 बजे उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, इंस्पेक्टर विवेक कुमार और अतिक्रमण टीम ने बीसलपुर चौराहे से लेकर नाले तक के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही जगतपुर नाले की सफाई भी कराई गई, जिससे गलियों में जमा पानी निकल गया और नाले का पानी भी कम हो गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने स्थानीय निवासियों से कहा कि भविष्य में नाले पर पक्का निर्माण न कराएं, बल्कि फोल्डिंग लोहे का जाल लगवाएं ताकि नाले की सफाई आसानी से हो सके। नगर निगम की टीम ने नाले पर अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया है और गलियों में जमा पानी भी साफ कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद पूनम राठौर, उनके पति चंद्रपाल राठौर, उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह और नगर निगम टीम का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने नगर निगम टीम की बिना भेदभाव के काम करने की सराहना की है। साथ ही, क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बीसलपुर चौराहे से लेकर हरुनगला तक नाले पर से अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाए, ताकि नाले की पूरी सफाई हो सके। पार्षद पूनम राठौर के पति चंद्रपाल राठौर ने बताया कि बीसलपुर चौराहे पर 600 एमएम का पाइप है, जिसमें लगभग 30 मोहल्लों का पानी निकलता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बॉस कल्वर्ट का निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, सैटेलाइट से बड़ा बाईपास मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। इस दौरान नगर निगम की टीम, पार्षद पति चंद्रपाल राठौर, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि सादिक अंसारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights