मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई ने अपने साथियों के साथ 12 यात्रियों के साथ की मारपीट

February 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दिल्ली के एक परिवार के 12 सदस्य महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने के बाद घर को वापस दिल्ली जा रहे थे, लखनऊ से राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे एक्सप्रेस में टीटीई ने रिश्वत की मांग की जिसके न देने पर टीटीई ने पैंट्री कार के 25 कर्मचारियों के साथ मिलकर एक ही परिवार के 12 सदस्यों पर हमला कर दिया सभी की पिटाई कर दी कुछ लोग घायल भी हो गए घायलों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी पुलिस बरेली जंक्शन पर सभी यात्रियों को उतार कर 12 लोगो का मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घायल हिमांशु खुराना ने बताया हम परिवार के 12 लोग नई दिल्ली के रहने वाले हैं 15 फरवरी शनिवार को प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने गए थे बहा से अयोध्या श्री राम के दर्शन करने चले गए । परिवार के सभी 12 लोग हैं सभी के अयोध्या एक्सप्रेस से रिजर्वेशन था ट्रेन कैंसिल होने के कारण आने में परेशानी हो रही थी मंगलवार को अयोध्या से दिल्ली जाने के लिए चले थे अयोध्या से बस के द्वारा सभी लोग लखनऊ पहुंचे लखनऊ से राजधानी एक्सप्रेस से सभी लोग दिल्ली जाने के लिए एक्सप्रेस में बैठ गए लखनऊ से चलने के बाद एक्सप्रेस बालामऊ रेलवे स्टेशन पहुंची हिमांशु खुराना का आरोप है तभी एक फर्जी टीटीई आया उसने कहा तुम्हें सामने बैठे टीटीई बुला रहे है उनसे बात की तो बोले प्रत्येक व्यक्ति का 7500 रुपए के हिसाब से दीजिए हिमांशु खुराना बोला पहले टिकट बनाये उसके बाद हम पैसे देते हैं टीटीई बोला पहले हमारी जेब गर्म कराओ तभी टिकट बनेगा हिमांशु खुराना ने कहा हम जेब गर्म नहीं कराएंगे इसी बात को लेकर पांच टीटीई और उनके साथ पैंट्री कार के लगभग 25 कर्मचारियों ने मिलकर हमला कर दिया जिसमें नेहा कपूर पत्नी रोहित कपूर निवासी राजपुर खुर्द थाना मेहरौली नई दिल्ली , राधा खुराना पत्नी हिमांशु खुराना,रीमा जैसी पत्नी जीवलाल , उषा बजाज पत्नी अशोक बजाज, पार्थ बजाज पुत्र राहुल बजाज, कविता खुराना पत्नी सुनील खुराना, मानव खुराना पुत्र भारत भूषण, भारत भूषण खुराना पुत्र रामलाल खुराना, हिमांशु खुराना पुत्र सुनील खुराना, राधा खुराना पत्नी भारत भूषण खुराना, रेनू सचदेवा पत्नी रमेश सचदेवा, राधा पत्नी दीपांशु खुराना इन सभी यात्रियों के साथ मारपीट की यात्रियों का आरोप है। की महिलाओं को लात घुसो से पीटा महिला राधा का आरोप है कि मैं प्रेग्नेंट थी और मेरे पेट में टीटी ने लात मारी थप्पड़ मारे। यात्रियों ने थाना जीआरपी पुलिस को सूचना दी बरेली जंक्शन की जीआरपी पुलिस ने सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और घायलों का उपचार। पीड़ितों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights