मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुठभेड के दौरान तीन गौतस्कर गिरफ्तार, 3 तमंचे, 8 खोखे व 4 जिंदा कारतूस, गौकशी के उपकरण , गाड़ी बरामद

February 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। गौकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन गौ तस्करों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया हैं जिनके पैर में गोली लगी है। इनके पास से 3 अदद तमंचे क्रमशः 315 बोर, 303 बोर एवं 32 बोर व 4 कारतूस जिंदा क्रमशः एक 315 बोर, एक 32 बोर, दो 3 बोर व 8 खोखा कारतूस 900/- रूपये नगद ,तीन मोबाइल ओप्पो ए 3 एक्स, वीवो, फोन ओप्पो ए 27 , 1 कांटा, 1 लकडी का गिल्टा, 1 कुल्हाडी, 2 रस्सी, 3 छूरी पिकअप, ईको, मोटरसाइकिल प्लेटिना बरामद की हैं। एसओजी टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गौकाशी के आरोपी वसीम पुत्र पप्पू निवासी भूडा थाना भोजीपुरा , अफसर पुत्र मुकद्दर अली निवासी भूडा थाना भोजीपुरा, जावेद पुत्र नासिर हुसैन निवासी भूडा थाना भोजीपुरा को पुलिस मुठभेड के दौरान सहारा ग्राउंड निकट सैदपुर मोड के पास से अवैध असलहों एवं गोकशी के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बरेली भेजा गया है। अभियुक्तगण के पांच साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उक्त मुठभेड के संबंध में थाना इज्जतनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण ने दिनांक 4/5 फरवरी 2025 को भी सहारा ग्राउंड में गोकशी की घटना कारित की थी जिसके सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तगण का काफी बड़ा आपराधिक इतिहास है जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनो अभियोग पंजीकृत हैं।


घटना के अनावरण हेतु थाना इज्जतनगर से दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान जानकारी हुई कि कुछ गोकश अभियुक्त आज फिर से सहारा ग्राउंड में गौकशी की घटना को पुनः घटित करने की फिराक में है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर मय पुलिस टीम के साथ साहरा ग्राउंड पर दबिश दी गयी तो गौकशो द्वारा अपने आप को पुलिस से घिरते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्तों वसीम पुत्र पप्पू ,अफसर पुत्र मुकद्दर अली , जावेद पुत्र नासिर हुसैन को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा मौके का फायदा उठाकर अभियुक्तगण शाकिर पुत्र जाबिर निवासी पीर बहोडा थाना इज्जतनगर, मुतासिफ पुत्र नवाब हुसैन निवासी भूडा थाना भोजीपुरा , साहिल पुत्र अशफाक निवासी सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा, कल्लू पुत्र इब्राहिम निवासी भूडा थाना भोजीपुरा, जफर उर्फ रमन कालिया पुत्र नजीर अहमद निवासी परतापुर जीवन सहाय थाना इज्जतनगर मौके से भागने में सफल रहे। मौके से भागे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे है। अभियक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि हम गौकशी करके गौवंशीय मीट को सलीम, मामा व जुबैर को बेचते है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights