डॉ. रजनीश सक्सेना हुये रतन टाटा मैमोरियल राष्ट्र रत्न, ग्लोबल पीस अवार्ड, अर्न्तराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान 2025 से सम्मानित

WhatsApp Image 2025-02-18 at 6.53.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दिल्ली चाणक्यपुरी के इन्टरनेशनल यूथ हॉस्टल के सभागार का जहाँ आरोग्यम सुख संपदाम ग्लोबल ट्रस्ट यूथ फ्रेटरनिटी फाउन्डेशन, टी. एच. एच. एच. डब्लू. डब्लू, वी.जी. बी. एफ., जी. ए. आर. सी. आई. एच. सी. ए. सी. के संयुक्त तत्वावधान में 25 वें अर्न्तराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन कार्यक्रम संयोजक डॉ. सच्चिदानंद के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर गणमान्य मुख्य अतिथियों में सुप्रीम कोर्ट के सॉलिसीटर मोती प्रसाद एडवोकेट , सुप्रीम कोर्ट के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल श्रेष्ठ कुमार जैन, सेटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3012 के अध्यक्ष सी.ए. अनुज जैन, न्यूज 7 के मुख्य सम्पादक शिव कुमार, योगा लवर्स के संस्थापक सुनिल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना, महेश जैन, राकेश शर्मा, जयमुनि गोयल, डॉ. उर्मिला ग्रोह आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में भारत माता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज,माँ प्रकति, माँ गंगा एवं गौ माता के लिये संयुक्त प्रतिज्ञा ग्रहण सामुहिक रूप से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में पिछले 39 वर्षों से राष्ट्रीय/अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान को प्रयासरत अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. रजनीश सक्सेना को राष्ट्र, समाज, प्रकृति के हित में अमूल्य योगदान देने के लिये संस्थापक सुनोत सिंह, डॉ. लुबना कमाल, डॉ. उर्मिला ग्रोह ने तिरंगा पगड़ी, पटका, जयपुरी माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर रतन टाटा मेमौरियल राष्ट्र रत्न सम्मान, ग्लोबल पीस अवार्ड-2025 से नवाजते हुये सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एस. आई.एस. यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए., ईबीयू, म्बिरण, विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ईराक, जी एस टी एस इंटल, नाईजीरिया आदि अर्न्तराष्ट्रीय संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से बरेली शहर को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना को अन्तर्राष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान से विभूषित किया। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना के अर्न्तराष्ट्रीय समारोह में सम्मानित होने पर विश्वविख्यात गुरुदेव श्री 1008 निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के साथ झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ,माता जी सरस्वती देवी,के साथ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ एम पी आर्या, डी सी वर्मा, महापौर डॉ.उमेश गौतम,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,एम एल सी महाराज सिंह, उमेश कठेरिया और देश एवं प्रदेशों से जुड़े संगठन परिवार के सदस्यों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights