सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन की भागवत कथा त्रिबटी नाथ मंदिर में 20 से 26 फरवरी तक

WhatsApp Image 2025-02-17 at 19.17.21
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन की ओर से 20 फरवरी से त्रिबटी नाथ मंदिर प्रागंण के सत्संग भवन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा 26 फरवरी तक चलेगी। कथा व्यास श्री वृंदावन धाम से आ रहे आचार्य श्री विमल कृष्ण शास्त्री जी महाराज हैं। बीस फरवरी को ही कलश यात्रा भी निकाली जायेगी। दोपहर तीन बजे से कथा का आरंभ होगा। फाउंडेशन की अध्यक्ष डा.ऋचा दीक्षित ने उपजा प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी तथा कथा के उद्देशयों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कथा का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए, समाज में धर्म के नाम पर व्याप्त भ्रांतियां, अज्ञानताओं, से बच्चियों , महिलाओं को बचना है। संस्था चाहती है कि श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों का उन्नयन हो सके । वह जीवन के प्रत्येक मार्ग पर सशक्त, सबल एवं निर्भीक बन सकें । सांस्कृतिक ज्ञान के माध्यम से महिलाएं , बच्चियां जीवन में आध्यात्मिक शांति,मानसिक शांति की ओर अग्रसर हो सके एवं विवेकवान बन सकें और अपनी दैविय शक्तियों को पहचान सके। अपने जीवन में एवं उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में सक्षम बन सकें।
डा. ऋचा ने बताया कि इन्हीं सब विषयों को लेकर श्रीमद् भागवत कथा की अमृतमयी वेला सात दिन तक तीन बजे से हरि इच्छा तक चलेगी। 20 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सुबह नौ बजे से टीबरी नाथ मंदिर परिसर से आरंभ होकर एमबी इंटर कॉलेज, गांधीनगर चौराहा से होकर धर्म कांटा से होते हुए वापस टीबरी नाथ मंदिर परिसर में पहुंचेगी। कलश यात्रा का संचालन व संयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से किया जायेगा।
सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन के बारे में डा. ऋचा दीक्षित ने बताया कि इस संस्था की स्थापना 2021 में पुणे महाराष्ट्र में की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके माता पिता की प्रेरणा और संस्कारों से उन्होंने इस संस्था की स्थापना की। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि हर महिला एक देवी स्वरूप होती है। हम सभी उस परम पिता परमेश्वर के अंश हैं, इसलिए इस संस्था का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व बच्चों के कल्याण के लिए रखा गया है। क्योंकि अगर मातृश्कित का सशक्तिकरण होगा तब देश भी मजबूत होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाहरी व आंतरिक शक्तियां जिम्मेदार हैं। उस ईश्वरीय शक्ति से जुड़ना जो इस पूरे जगत का पालनहार है, सभी के लिए आवश्यक है। यह बात उनको उस वक्त समझ में आई जब श्री जी , महादेव और हनुमान भाई ने कृपा की ओर मुझे एक उद्देश्य मिला कि धर्म के द्वारा ज्ञान एक ऐसी नींव है जो बचपन से अगर हर एक बच्चे के मन में डाली जाए तो पापों का जन्म भी कम होगा और हम सब जिसकी तलाश में है शांति और आनंद उसकी भी अनुभूति कर पाएंगे..इस श्री मद भागवत के भागवत कथा के बाद कई लोगों में आस्था और अपने धर्म और नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
प्रेस वार्ता में उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने इस आयोजन को बरेली का एक सार्थक आयोजन बताया तथा सभी से इसमें पहुंचने व कथा श्रवण की अपील की व आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विवेक मिश्रा, डा. दीपमाला शर्मा, डा. शालिनी भी उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights