फाइन आर्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन, विजेता हुए पुरस्कृत

WhatsApp Image 2025-02-09 at 15.17.40
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। चौथे स्थापना दिवस आठ फरवरी पर एसआरएमएस रिद्धिमा में फोटोग्राफी कोर्स आरंभ हुआ। इसके लिए बने स्टूडियो का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन देव मूर्ति और आदित्य ने किया। स्टेडियम रोड पर स्थित रिद्धिमा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शनिवार को ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देवमूर्ति जी ने प्रेरणास्रोत स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री समाजसेवी श्रीराम मूर्ति को याद किया। उन्होंने कहा कि आज बाबूजी की 115वीं जयंती है। संगीत के प्रति बाबूजी के लगाव से प्रेरित होकर ही तीन वर्ष पहले उनकी याद में नृत्य, संगीत, कला, अभिनय को समर्पित रिद्धिमा की स्थापना की गई। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से मान्यता हासिल करने वाला यह संस्थान भारतीय संगीत और कला को संरक्षित करने में अपना अप्रतिम योगदान दे रहा है। विजुअल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए रिद्धिमा में फोटोग्राफी कोर्स आरंभ किया गया है। इसके तहत 3 और 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। देव मूर्ति ने कहा कि पिछले तीन वर्ष में रिद्धिमा में 120 नाटकों का मंचन हुआ। कथक के 30, भरतनाट्यम के 21, वादन और गायन के 36 कार्यक्रम यहां आयोजित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

स्थापना के बाद से ही यहां थिएटर फेस्टिवल इंद्रधनुष में नाटकों का मंचन किया जा रहा है। जिसमें देश के अलग-अलग प्रांतों के कलाकार आकर नाटकों का मंचन कर रहे हैं। रिद्धिमा में संचालित विभिन्न कोर्स में 5 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस समय यहां सभी विधाओं में डेढ़ सौ विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। चार सौ से ज्यादा विद्यार्थी यहां से प्रशिक्षण ले चुके हैं। यहां स्थापित इंस्ट्रुमेंट म्यूजियम सभी के आकर्षण का केंद्र है। जिसमें रखें वाद्ययंत्रों को देख कर संगीत-प्रेमी भी अंगुलियों को दांत में दबा लेते हैं। कला जगत में रिद्धिमा ने कम समय में अपना अलग मुकाम बना लिया है। यह सब आप सभी कलाप्रेमियों के विश्वास की बदौलत ही संभव हुआ है। इससे पहले मां शारदे की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आरंभ हुआ। गायन गुरुओं ने सरस्वती वन्दना और संस्थान गीत को अपनी आवाज दी। कथक के गुरुओं के साथ विद्यार्थियों ने समर्पण के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कथक और भरतनाट्यम के सभी गुरुओं और शिष्यों ने अरज सुनो बनवारी फ्यूजन पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। थिएटर गुरु विनायक श्रीवास्तव और उनके विद्यार्थियों ने हास्य नृत्य नाटिका छींक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इंस्ट्रूमेंट, वोकल और लाइव पेंटिंग की सामूहिक प्रस्तुति को सभी दर्शकों ने सराहा। चौथे स्थापना दिवस पर उषा गुप्ता जी ने रिबन काट कर फाइन आर्ट्स प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सभी ने प्रदर्शित पेंटिंग की सराहना की। इसके विजेताओं को भी सम्मानित भी किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन डा. अनुज कुमार ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पिछले वर्ष में हासिल रिद्धिमा की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। स्थापना दिवस समारोह में पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति , श्यामल गुप्ता, डा. रजनी अग्रवाल, एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा. एमएस बुटोला, डा. आरपी सिंह, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.शैलेश सक्सेना, डा. रीटा शर्मा, शैली सक्सेना, अजीत सक्सेना, विनीत वर्मा, सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights