बरेली। अयोध्या में दलित युवती के साथ हुए दुष्कर्म पर आज सपा महिला ईकाई ने रोष जताते हुए कैंडल मार्च शील चौराहे से शहीद पंकज अरोरा चौक तक तक निकाला। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि कहा तो ये जा रहा है कि अयोध्या में प्रशासन ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं कि कोई दुर्घटना हो ही नहीं सकती।फिर जो उस युवती के साथ हुआ वो क्या है?मौजूदा सरकार से हम सभी महिलाएं जानना चाहती हैं। डॉ. दीक्षा सक्सेना ने कहा कि अयोध्या तक में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना ने हम सभी महिलाओं को हिलाकर रख दिया है। आखिर प्रशासन कर क्या रहा है। हम सभी महिलाएं सरकार से मांग करती हैं कि आरोपियों को जो कि पकड़े गये हैं,उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस जघन्य अपराध की कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने कहा कि इस तरह के अपराधों की एक ही सजा होनी चाहिए और वो है बीच चौराहे पर लटकाकर सरेआम फांसी दी जाए जिससे भविष्य में कोई ऐसे जघन्य अपराध करते हुए सौ बार सोचे। सभी महिलाओं ने अपना आक्रोश प्रदर्शित करते हुए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा जल्द से जल्द सजा देने के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ,स्मिता यादव, डॉ.दीक्षा सक्सेना, राजेश्वरी यादव, चित्रा जौहरी, मंजूलता, दिव्या सक्सेना,शशि, मधु आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।