मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फर्जी डिग्री बनाने वाले शेर अली जाफरी के गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई

January 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक संगठित शेर अली जाफरी के गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लगाई है। पुलिस ने गैंग के सरगना शेर अली जाफरी उसके बेटे अफरोज अली जाफरी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है।यह गिरोह लंबे समय से धोखाधड़ी कर फर्जी डिग्री बनाने और फर्जी दस्तावेज़ बनाने के साथ समाजविरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम की अगुवाई में थाना सीबी गंज पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो छात्रों को धोखा देकर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जारी करता था। गिरोह के सदस्य छात्रों से डी फार्मा जैसे कोर्सों के नाम पर भारी फीस वसूलते थे और उन्हें फर्जी मार्कशीट/प्रमाण पत्र देकर ठगी करते थे। गिरोह के प्रमुख शेर अली जाफरी और उसके साथियों जाकिर अली, फिरोज अली जाफरी, तारिक अल्वी, विजय शर्मा और विश्वनाथ शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिसमें धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज, और आपराधिक साजिश शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जिससे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा सकेंगे। इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि बरेली पुलिस संगठित अपराध और समाजविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights