बरेली। एक महिला के पति की मौत के बाद उसकी ससुराल वालों ने उसका सारा जेवर आदि छीन कर उसे घर से निकाल लिया। जब उसने ससुराल आने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना भमोरा क्षेत्र के रहने वाले बालक मौर्या ने अपनी बेटी रजनी देवी मौर्या का विवाद थाना सिरौली क्षेत्र के रहने वाले भुवनेश मौर्या पुत्र जगदीश सरन मौर्या के साथ 27 मई 2021 को किया था। 21 फरवरी 2022 को उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पति की मौत के बाद उसकी सास गोतमी देवी ससुरल जगदीश सरन मौर्या व जेठ अंगन लाल समेत परिवार ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 20 मार्च को उसके ससुराल वालों ने उसके जेवर आदि सारा सामान छीनकर घर से निकाल दिया। उसके पिता ने जब ससुर से बेटी का सामान लौटाने को कहा तो उसके साथ गाली गालौच किया। इस मामले में रजनी ने आज एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।