पुलिसकर्मियों की गश्त पर अब क्यूआर कोड से रखी जाएगी नजर

27_10_2024-policemen_posted_home_district
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। पुलिसकर्मियों की गश्त पर अब क्यूआर कोड से नजर रखी जाएगी, पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में गश्त करने जाएंगे तो उन्हें क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। पहले चरण में अपराध की दृष्टि से हॉटस्पॉट घोषित किए गए चार सर्किल के 10-10 स्थलों पर यह व्यवस्था प्रभावी की गई है, जल्द ही क्यूआर कोड से निगरानी की यह व्यवस्था शहर से लेकर गांवों तक में लागू कर दी जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से आपराधिक घटनाओं पर हाइटेक तरीके से नियंत्रण करने की कवायद शुरू की गई है. इसके तहत क्यूआर कोड आधारित ई बीट सिस्टम लागू किया गया। पहले चरण में गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना व तिलोई सर्किल में अपराध की दृष्टि के हॉटस्पॉट बन चुके 10-10 स्थानों पर यह योजना लागू की गई है. इन स्थानों पर क्यूआर कोड लगवा दिया गया है। इसके बाद जल्द ही सभी गांवों व प्रमुख चौराहों पर भी योजना लागू की जाएगी। यहां भी क्यूआर कोड लगवाया जाएगा. क्यूआर कोड लगने के बाद अब उस बीट का सिपाही वहां जाएगा तो उसे अपने मोबाइल से स्कैन करेगा। जिसके बाद उसकी लोकेशन के साथ ही एसपी और निगरानी सेल में मेसेज पहुंच जाएगा। इसके लिए निगरानी सेल का गठन भी किया गया है। इसके साथ ही बीट सिपाही को एक रजिस्टर रखना होगा, जिसमें रोजाना अलग-अलग दो लोगों का ब्योरा दर्ज करना होगा, बताना होगा कि उनसे क्या बात की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights