बरेली । सुभाष नगर थाना क्षेत्र में आज एक अज्ञात युवक का नाले से शव मिलने मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे को में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह सुभाष नगर की राजीव कॉलोनी के नाले में पड़े शव को किसी व्यक्ति ने देखा था । इसके बाद शव होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सुभाष नगर पुलिस ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों से शव के शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी । इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। सुभाष नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आज सुभाष नगर थाना क्षेत्र में एक नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। साथ ही पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई है ताकि परिजन तक घटना की सूचना पहुंच सके।