मोहब्बत की खातिर की चोरी , चौकीदार का कातिल निकला पॉलिटेक्निक का छात्र
बरेली । फैक्ट्री में 10 जनवरी को सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा में एक चौकीदार की हत्या और 55,000 की चोरी करने के मामले में दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। दरअसल परसाखेड़ा स्थित फैक्ट्री के चौकीदार केशर प्रसाद की हत्या कर देने की सूचना पर पुलिस ने चौकीदार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था जिसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व कर दिया गया था परंतु अब इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीबीगंज थाना क्षेत्र में युवक ऑनलाइन गर्ल फ्रेंड के चक्कर मे कातिल बन गया। दरअसल युवक को लड़की ने बताया था कि उसके मा बाप ने उसका रिश्ता किसी लडके से तय कर दिया है। बस यही सुनकर उसने लड़की को अपने साथ भगाकर ले जाने का फैसला किया । रुपये पैसे उसके पास थे नहीं फिर ने उसने एक फैक्ट्री में चोरी करने का फैसला किया । लड़के ने चोरी करने के लिए पहले रैकी की उसके बाद चोरी करने के लिए वह फैक्ट्री में पहुंचा । युवक ने 10 जनवरी को फैक्ट्री में रखे 55 हजार रुपये चुरा भी लिए लेकिन इस बीच चौकीदार केशर प्रसाद कमरे में आ गया और चौकीदार केशर ने युवक को पहचान लिया । फिर होना क्या था , युवक ने चोरी से बचने के लिए युवक की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक 14 जनवरी को फैक्ट्री मालिक विनीत कुमार सक्सेना ने अपने फैक्ट्री में चोरी की शिकायत सीबीगंज थाने पर की थी । इसके बाद जब मामले की जांच चल रही थी तभी सीसीटीवी देखे जा रहे थे इसी दौरान पता चला कि 10 जनवरी को एक युवक फैक्ट्री परिसर के आसपास देखा गया था उसका हुलिया मीरगंज का रहने बाला हाल पता सीबी गंज नदौसी ने फैक्ट्री ठेकेदार राधेश्याम के बेटे आशुतोश की तरह है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आशुतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया । आरोपी के पास से चौकीदार केशर प्रसाद की हत्या में इस्तेमाल किये गए आलाकत्ल मफलर के साथ 21 हजार रुपये ,एक कंबल ,एक सादा थैला ,3 पासबुक ,एक वोटर आदि के एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया हत्यारोपी वर्तमान में पॉलीटेक्निक का मेधावी छात्र है। उसने चोरी की रकम से एक मोटरसाइकिल भी खरीदी थी । उसे गिरफ्तार करके माननीय कोर्ट में पेश किया जाएगा , उसके बाद कोर्ट के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम ,वउप निरीक्षक सुदेश पाल, उप निरीक्षक सौरभ यादव, उप निरीक्षक अतर पाल सिंह, हेड कांस्टेबल रूपेंद्र कुमार ,कांस्टेबल महिपाल सिंह, नकुल मौजूद थे।













































































