बरेली। ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन इज्जतनगर की कार्यकारिणी द्वारा मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी इज्जतनगर संदीप सिंह से औपचारिक मुलाकात करते हुए बुके देकर इज्जतनगर आगमन एवं नव वर्ष के उपलक्ष्य में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंडल रेल प्रबंधक ने ओबीसी ऐसोसिएशन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं रेल कर्मचारियों की समस्याओं को उनके सामने रखने पर शीघ्र निस्तारण करने की बात कही ताकि रेल कर्मचारी एवं प्रशासन के बीच मधुर संबंध बने रहे। मुलाकात के समय मंडल मंत्री सतीश चंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह कश्यप, मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश पाल, मंडल संयुक्त मंत्री राम किशोर पाल, सहायक मंडल मंत्री विजय पाल सिंह, मंडल कार्यालय मंत्री सोनू, मंडल संयुक्त मंत्री इरशाद अहमद, सहायक मंडल मंत्री सोनम गंगवार, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष जीनत कमर अंसारी, राधाचरण शर्मा, केदार प्रसाद, इकरार अहमद,आरिफ हुसैन आदि अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।