मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में लालू पटेल उर्फ शिवराज को किया गिरफ्तार

December 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जोगीनवादा क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सम्मिलित शातिर आरोपी लालू पटेल उर्फ शिवराज को थाना बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा नाजायज, 2 जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साईकिल बरामद की घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।बरेली पुलिस की गिरफ्त में दिख रहा है बदमाश लालू प्रसाद उर्फ शिवराज है । जिस पर 8 दिसम्बर को अपने साथियों के साथ महिला अधिवक्ता के घर फायरिंग करके कई लोगों को घायल करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था । आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पाकर बदमाश को पुलिस ने घेरा तो पुलिस से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी ,जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी , इसके बाद बदमाश लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गया और आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला तो पता चला इसके ऊपर एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में अपराधिक मुकदमे दर्ज है। यह बड़ा ही शातिर अपराधी है । पुलिस ने बदमाश के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकल , मोबाइल फोन ,अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए है। गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ,उप निरीक्षक अनूप सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, राजू कुमार , कांस्टेबलपंकज कुमार, अजीत कुमार , पुलकित मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights