सांसद सोनिया गांधी के जन्मोत्सव पर प्रेम निवास में किए फल वितरण

WhatsApp Image 2024-12-09 at 17.23.11
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। पूर्व यूपीए अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का जन्मोत्सव महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेम निवास में फल वितरण कर सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि सोनिया गांधी 1998 से चुनी गई पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा. 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनीं और 2004 में यूपीए सरकार का नेतृत्व किया. उन्होंने प्रधानमंत्री पद नहीं अपनाया और डॉ. मनमोहन सिंह को नामित किया. 2017 में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया और 2022 में मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी का नेतृत्व सौंपा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में देश की सेवा को सर्वोपरि रखा है। आज का दिन उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में एकता का संदेश देने का है। पूर्व पार्षद महेश पंडित एवं पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया जी की सोच पूरे देश को एक सूत्र में बांधने की है जिसे आज के माहौल में बीजेपी कटोगे तो बांटोगे जैसे नारे देकर बांटने का काम कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व पार्षद महेश पंडित और प्रवक्ता योगेश जौहरी, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल देव शर्मा, सर्वत हुसैन हाशमी, फिरोज खान एडवोकेट, मुस्ताक खान, अफसार खान, पप्पू सागर, राकेश मिश्रा, फहीम अंसारी, यासीन चौधरी, धीरज दीक्षित, मुन्ना लाल फौजी ,रवि कश्यप कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights