जमीनी विवाद ,दबंगों ने जेसीबी चलाकर रास्ता किया खत्म

WhatsApp Image 2024-11-30 at 20.31.02
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । नवाबगंज ग्राम सत्युइया कला में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर 3 दिन से चल रहे विवाद में एक दबंग पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की जमीन पर निकले हुए रास्ते को रातों-रात जेसीबी चला कर खत्म कर डाला लेकिन प्रशासन ने ऐसी घटना पर तत्काल संज्ञान न लेते हुए विवाद को बढ़ाने दिया। ऐसा लग रहा था प्रशासन किसी दबाव में दबंग पक्ष का साथ दे रहा था। पीड़ित पक्षकार जिसके घर का रास्ता रातों-रात खत्म कर दिया उस पक्ष की महिलाएं पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष व रोहिलखंड प्रांत आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के पास पहुंची व रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई तत्काल संस्था अध्यक्ष ने कागजों का मुआयना किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हुआ मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा कागजों के अनुसार इस विवाद में यह रास्ता किसकी जमीन में है इस पर संबंधित लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट भी प्रशासन को प्रस्तुत कर दी थी जिसके तहत पीड़ित पक्ष के खेत में वह रास्ता था उसके बाद भी प्रथम पक्ष उसे पर अपना कब्जा करने का प्रयास कर रहा था संस्था अध्यक्ष ने ग्रामीणों से भी बात की ग्राम के प्रधान से भी बात की सारी जानकारियां जुटाने के पश्चात यह पाया कि यह रास्ता बरसों से इन्हीं के खेत में है तो विवाद की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए थी इस पर प्रशासन को इसका तत्काल निदान कर देना चाहिए था लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण वहां पर कुछ और ही नजारा था संस्था अध्यक्ष ने कहा यह रास्ता जायज है और इस पक्ष के निकलने का रास्ता है इसको उन्हें मिलना चाहिए पीड़ित पक्ष में अपने रास्ते को ठीक करके वापस उसी अवस्था में कर लिया लेकिन संस्था अध्यक्ष ने कहा यह सवाल उठता है कि अगर प्रशासन जमीन के विवाद में तत्काल संज्ञान नहीं लेगा तो ऐसे लोगों में आपराधिक भावना बढ़ती जाएगी और ऐसे विवाद में लोग एक दूसरे की जान भी लेने पर उतारू हो सकते हैं नवाबगंज में इस तरह रातों-रात किसी की जमीन पर कब्जा करने की है आश्चर्यजनक घटना है सुनीता गंगवार ने कहा इस संबंध में वह प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपेंगे की ऐसे कार्यों में अगर निर्णय देर से लिया जाएगा तो भयानक स्थितियां पैदा हो सकती हैं पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था रखने हेतु वहां पर भर्षक प्रयास किया फिर भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। सुनीता गंगवार ने कहा ऐसा लगता है कि जैसे की कोई कानून व्यवस्था है ही नहीं कोई भी ताकतवर कमजोर को दबा सकता है ऐसा होने पर आगे इसके गंभीर परिणाम समाज को देखने पड़ेंगे अगर ऐसी चीजों को रोक नहीं गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights