मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विद्यालय ही सच्चा मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा है : आचार्य संजीव रूप

November 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी , तहसील क्षेत्र के बेहटा गोसाई ग्राम में स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंस्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन हो गया ! मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने स्काउट गाइड के द्वाराबने शिवरों का निरीक्षण कियाछात्र-छात्राओं नेबहुत सुंदर ढंग सेअतिथि सत्कार के लिएअपने-अपने शिविर में सभी सामान जुटा था देवी देवताओं और महापुरुषों के भी प्रतिमाएं अपने-अपने शिवरों में रखी थी साफ-सफाई सुंदर थी ! इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने कहा “विद्यालय ही धरती का सबसे सुंदर मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा और गिरजा है जहां बालकों को कोई मजहब का चिन्ह धारण नहीं करना होता किंतु ईश्वर को सर्वत्र मानकर उससे एक नेक इंसान बनने की प्रार्थना की जाती है ” वह शक्ति हमें दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जावें, पर सेवा पर उपकार में हम जग जीवन सफल बना जावें ।कैसी सुंदर प्रार्थना है, बालक बड़े होकर के अपने देश के प्रति समाज के प्रति और प्राणी मात्र के प्रति यदि अच्छा सोचता है अच्छा करता है तो निश्चित ही उसका जीवन सफल होता है ! पढ़ लिखने के बाद यदि कोई व्यक्ति बेईमानी करता है चोरी करता है रिश्वत लेता है झूठ बोलता है मिलावट करता है या अन्याय करता है तो उसका शिक्षित होना व्यर्थ है ! आचार्य संजीव रूप में बालक बालिकाओं को चरित्रवान बनने की प्रेरणा दी ! पूर्व प्रबंधक गंगा शरण गुप्ता ने कहा “शिक्षक का उद्देश्य व्यक्ति को महान बनाना होता है । प्रधानाचार्य मास्टर अजब सिंह ने कहा “स्काउट गाइड का संदेश है कि आप स्वस्थ रहिए तथा समाज और राष्ट्र को स्वस्थ रखिए !स्काउट गाइड के प्रशिक्षक जमुना प्रसाद जी ने भी बालकों को सुंदर प्रेरणा दी ! इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूदरहे !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights