मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया एनसीसी दिवस

November 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज की एनसीसी यूनिट के द्वारा “एनसीसी दिवस” के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैडेटों को प्रेरणात्मक उदबोधन देते हुए मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद शर्मा ने कहा कि हमें जीवनपर्यंत अनुशासन की राह पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कैडेट अपनी पूर्ण क्षमता के साथ उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा में भी सक्रिय रहें। उन्होंने आगे कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति हेतु शुरुआत कभी भी की जा सकती है। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कैडेटों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आज के पावन दिवस पर हमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आर के आजाद ने कहा कि अनुशासन जीवनपर्यंत बना रहने वाला गुण है। एनसीसी की पहचान ही एकता व अनुशासन से होती है। उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य है- कौशल विकसित करना। एनसीसी के कैडेट का कर्तव्य है कि वह समाज के नागरिकों को जागरुक करते हुए उन्हें देश के प्रति उनके कर्तव्य का बोध कराए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मोहित, अंशिका, मोहिनी प्रजापति, प्रशांत मिश्रा, रिया, मधु आदि के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।स्वागत गीत डॉ प्रतिभा सक्सेना के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा तिवारी एवं सृष्टि गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। धन्यवाद ज्ञापन लेफ्टिनेंट डॉ आलोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो आदित्य कुमार सिंह, डॉ जयशंकर ओझा, डॉ कमलेश गौतम, डॉ शिशिर शुक्ला, डॉ संदीप दीक्षित, चंदन गोस्वामी, नितिन शुक्ला, मंजीत कुमार सिंह, अवनीश चौहान आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights