मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

26 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनातर्गत 107 जोड़ो के होंगे सामूहिक विवाह

November 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की पहल पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए प्रारंभ की गई प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 26 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को बदायूं क्लब बदायूं में 107 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। जिसमें करीब 2500 जनमानस द्वारा प्रतिभाग किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगा।
जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौपे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी दिए गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित कराए। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संपूर्ण कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नामित किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा रुपए 51000 प्रति जोड़े के लिए खर्च किए जाते हैं। जिनमें से रुपए 35000 कन्या के बैंक खाते में दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोड़े के लिए रुपए 10000 कपड़े, बर्तन आदि वैवाहिक सामग्री मे खर्च किए जाते हैं तथा रुपए 6000 प्रत्येक जोड़े की दर से आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को जिन 107 जोड़ों का सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह कराया जाएगा। उनमें विकासखंड वजीरगंज के 23, विकासखंड जगत के 36, विकासखंड कादरचौक के 15, विकासखंड सलारपुर के 18, बदायूं नगर पालिका परिषद के 09, नगर पंचायत गुलडिया के 01, नगर पंचायत सखानू के 04 तथा नगर पंचायत वजीरगंज के 01 जोड़े हैं। कुल 107 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights