26 नवंबर को गौरवपूर्ण ढंग से होगा संविधान दिवस का आयोजन

Screenshot 2024-11-25 181659
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय संविधान के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान दिवस समारोह को गौरवपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में शासन स्तर से भी निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2024 को प्रातः 9ः30 बजे जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार बदायूं में शासन स्तर पर आयोजित होने वाले संविधान दिवस के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सरकारी कार्यालय, नगर निकायों, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में भी सजीव प्रसारण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने संविधान दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौपे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह दिए गए दायित्वों को सफलतापूर्वक संपादित कराए। उन्होंने संविधान दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights