बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, परिवार गया था घायल रिश्तेदार को देखने

WhatsApp Image 2024-11-21 at 16.10.00
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पंचायत ईंदजागीर के मोहल्ला यासीन नगर में अशफाक पुत्र अली अहमद जो टाइल पत्थर का काम करते हैं । जिनको सूचना मिली कि उनके ससुर एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं और वह गंभीर रूप से घायल हैं ससुर के घायल की सूचना मिलते ही अली अहमद अपने परिवार को लेकर ससुर को देखने के लिए अपनी ससुराल हाफिजगंज चले गए। और कमरे के गेट पर और बाहर मेन गेट पर ताला लगा गए अली अहमद जब सुबह अपने घर पहुंचे तो बाहर वाले गेट का ताला लगा हुआ था जब वह ताला खोलकर घर में घुसे तो अंदर दरवाजे पर लगे ताले को टूटा देखकर सन रह गए जब वह कमरे के अंदर दाखिल हुए तो अली अहमद ने देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था और समान तितर बितर फैला हुआ था। यह सब नजारा देखकर अली अहमद के होश उड़ गए उन्होंने देखा कि घर में रखे हुए गहने के बॉक्स जमीन पर पड़े हुए थे और सारे गहनों के बॉक्स खाली थे चोर जेवर ले गए। अली अहमद ने अपने ससुराल वालों को फोन किया सूचना मिलते ही ससुराल वाले भी दामाद के घर पहुंच गए और मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। ससुराल वालों के पहुंचते ही मोहल्ले वालों की मदद से अली अहमद ने कोतवाली नवाबगंज में तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरों की तलाश में जुट गई है। तो वही अली अहमद ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि उसने 35 हजार रुपए टुकटुक खरीदने के लिए रखे थे और जेवर चोर चोरी करके ले गए जिससे पूरे घर में गहने और पैसे चले जाने से परिवार में काफी मायूसी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights