महानगर कांग्रेस कमेटी ने नेहरू जी की जयंती मनाई

WhatsApp Image 2024-11-14 at 17.45.01
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चौकी चौराहा नेहरू प्रतिमा प्रांगण पर मनाई गई।
अध्यक्ष अजय शुक्ला ने अपने संबोधन में बताया कि पंडित नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति असीम प्रेम था। उन्होंने हमेशा बच्चों को प्रोत्साहित करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें बेहतर भविष्य देने पर जोर दिया। बच्चों के प्रति उनके प्रेम और समर्पण ने ही उन्हें ‘चाचा नेहरू’ का नाम भी दिलाया। दरअसल चाचा नेहरू का मानना था कि बच्चे किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य राज शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू भारतीय राजनीति के एक प्रमुख नेता थे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी स्तंभों में से एक थे. उनके योगदान से भारतीय समाज और राजनीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव आए. उन्होंने भारत को एक मजबूत लोकतंत्र बनाने की दिशा में कई नीतियां बनाई इसके अलावा पंडित नेहरू एक उत्कृष्ट लेखक और इतिहासकार भी थे। उनकी किताबें आज भी राजनीतिक और सामाजिक विज्ञान के छात्र और शोधकर्ता पढ़ते हैं। पूर्व पार्षद महेश पंडित ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि पंडित नेहरू को बच्चों से गहरा प्रेम था, वे मानते थे कि बच्चे भारत का भविष्य हैं. पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद उनकी याद में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य कांग्रेस योगेश जौहरी ने कहा पूर्व माननीय प्रधानमंत्री नेहरू जी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बरेली की सेंट्रल जेल में 70 दिन तक बंद रहे आज भी जेल प्रशासन ने उस बैरक को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित कर रखा है ऐसे महापुरुष की जयंती पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैंसभी कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भारत की एकता और अखंडता के लिए जवाहरलाल नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ,पूर्व पार्षद महेश पंडित, जिला प्रवक्ता राज शर्मा , महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य कांग्रेस योगेश जौहरी, पार्षद जहीरूद्दीन उर्फ मुन्ना, महासचिव सुरेंद्र सोनकर, महासचिव मुकेश वाल्मीकि , महासचिव सर्वत हुसैन हाशमी, महासचिव फिरोज खान, महासचिव अफसार खान, अनिल देव शर्मा, महासचिव हाजी जुबेर, धीरज दीक्षित, राकेश मिश्रा ,सचिव नासिर अब्बासी, पप्पू सागर, यासीन चौधरी, रवि कश्यप आदि प्रमुख रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights