बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में यम द्वितीया (भाई दूज) के शुभ अवसर पर सुभाषनगर तपेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में महाआरती की गई, तत्पश्चात दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने यम द्वितीया का महत्व भी बताया दरअसल, भाई दूज पर यम ने अपनी बहन यमुना को एक वरदान दिया था. इस वरदान के अनुसार भाई दूज के दिन जो भाई अपनी बहन के यहां जाकर, बहन के हाथों माथे पर तिलक लगवायेगा और उसके यहां भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इसलिए भाई दूज के इस त्योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है. चूंकि भगवान चित्रगुप्त यम देव के सहायक हैं, इसलिए भाई दूज के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा भी की जाती है. कार्यकम में बरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मोहन, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, महिला जिला अध्यक्ष मीरा मोहन, रजनी सक्सेना, पूजा सक्सेना, अमन सक्सेना, अभय भटनागर, मीना भटनागर, संजीब कुमार सक्सेना, राजेश कुमार सक्सेना, मनोज कुमार सक्सेना, दिव्यांशी सक्सेना, डॉ रीति खरे आदि उपस्थित रहे अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।