बिनावर में किन्नर सुनीता की हत्या लूटपाट के लिए की गई,तीन आरोपी गिरफ्तार, पर्दाफाश

WhatsApp-Image-2024-11-03-at-15.10.42
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पुलिस और एसओजी टीम ने आज बिनावर में सुनीता किन्नर की हत्या कर लूट की घटना का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तगण को लूटे हुए माल व आला कत्ल सहित गिरफ्तार किया गया। 31 अक्टूबर दीपावली वाले दिन कस्बा बिनावर में रह रही सुनीता किन्नर की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया । अभियुक्त 1. संजना किन्नर निवासी गोरामई थाना कादरचौक 2. रीना किन्नर निवासी कबूल पुरा गौटिया थाना कोतवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के पर्दाफाश को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी टीम व थाना बिनावर पुलिस टीम को निर्देशित किया गया इसी क्रम में उक्त टीमो द्वारा घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस ने अभियुक्त 1.रीना किन्नर निवासी कबूल पुरा गौटिया थाना कोतवाली व प्रकाश में आये अभियुक्त गण 2.आदिल निवासी नई सराय बर्फ खाने बाली गली थाना सिविल लाईन 3.अरवाज निवासी नई सराय नई बस्ती निकट नूर मियाँ अस्पताल थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी हुई सम्पत्ति जिसमें कान के 13 छोटे रिंग व एक टूटे रिंग के दो भाग व एक कान का छोटा झाला व तीन अगूंठी दो लैडीज व एक जेन्टस व एक गला का हार जिसमें लाल हरे मोती की माला में पाँच छोटे लाकिट पीली धातू व हाथों की चार चूडियाँ पीली धातू व गले की एक माला जिसमें काले मोती व सोने से जुडे है व दो पाजेव व दो जौडी पैरो के बडे बिछुये एंव 60 हजार रूपये नगद व मृतका सुनीता किन्नर व अभियुक्त रीना किन्नर उर्फ साजिद के मोबाइल व घटनास्थल से आला कत्ल फावडा लोहा व लडकी का बैटा खून के धब्बे लगा बरामद किये गये । अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि संजना किन्नर लगभग 05 वर्ष व रीना किन्नर उर्फ शाजिद लगभग 01 वर्ष से अपने गुरू सुनीता किन्नर के साथ उसी के मकान कस्बा बिनावर में रहते थे । बदायूँ के रहने वाले आदिल व अरबाज की रीना किन्नर से दोस्ती हो गयी थी । इसलिये यह लोग रीना किन्नर के पास कस्बा बिनावर इनके गुरू सुनीता किन्नर के मकान पर भी आते जाते थे । रीना किन्नर में शराब पीने व अनैतिक कार्य करने की आदत थी । यह बात इनके गुरू सुनीता किन्नर को अच्छी नही लगती थी । जिसे लेकर कई बार आदिल व अरबाज के सामने ही रीना किन्नर व गुरू सुनीता किन्नर में आपस में कहा सुनी भी हुई थी जिस कारण रीना किन्नर को कई बार अपने घर से निकाल दिया था । आज से करीब आठ -दस दिन पूर्व भी आदिल व अरबाज रीना किन्नर उर्फ साजिद के पास सुनीता किन्नर के मकान पर आये थे तब रीना किन्नर ने बताया था कि मेरी गुरू सुनीता किन्नर के पास बहुत जेवर, माल व पैसा है । हम लोग इनके इलाके मे बधायी बजाकर एंव बाजार मांगकर दिन रात मेहनत करके पैसा कमाकर इसको लाकर देते है लेकिन यह मुझे व मेरी साथी संजना किन्नर को केवल 500-600 रूपये की हिस्सेदारी ही देती है बाकी सारा पैसा व माल सुनीता किन्नर अपने पास रख लेती है । इसी बीच रीना किन्नर उर्फ शाजिद ने आदिल व अरबाज से षडयंत्र रचा कि जिस दिन मै आपको बुलाऊ आप लोग आ जाना और मुझे बचाते हुए गुरू (दादी) का खेल खत्म कर देना । 30.अक्टूबर को रीना किन्नर ने आदिल व अरबाज को फोन से बताया की आज मेरी साथी गुरू संजना किन्नर अपने भाई की दवाई लेने अमरोहा जा रही है मैं और मेरी गुरू (दादी) घर पर है आप आ जाओ रीना किन्नर के बुलाने पर ये दोनो बदायूँ से बिनावर आ गये और रीना किन्नर के साथ बैठकर आदिल व अरबाज ने शराब पी और रीना किन्नर को अधिक शराब पिलाकर उसे नसे मे कर दिया । वह अपने कमरे मे तखत पर नशे मे लेट गयी तभी इन दोनो ने उसकी गुरू (दादी) सुनीता किन्नर के कमरे में जाकर उसकी फावडे की मूंद मार कर हत्या कर उसे तख्त से घसीट कर फर्श पर पटक दिया । और उसके पास व कमरे मे रखे बक्से मे से जेवर व 83,000 रूपये व मृतका सुनीता किन्नर का मोबाइल व अभि0 रीना किन्नर का मोबाइल सूचना न दे दे, के डर से लूट कर ले गये थे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights