दूसरे दिन भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर किया कार्य सहसवान ।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों ने अपने आंदोलन के दूसरे दिन भी पूरे जिले में काला फीता बांधकर कार्य किया। जिला अस्पताल, डीटीसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों ने अपनी लम्बित मांग को पूरा करने के लिए काला फीता बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया। संघ के जिला महासचिव डाक्टर प्रभाकर मिश्र ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांग की पुनः अनदेखी करती है तो इसका परिणाम गलत होगा क्योंकि जनपद के लगभग एक हजार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी व प्रदेश के करीब 80 हजार कर्मचारियों में जबर्दस्त रोष है। जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने कहा कि हमें सम्मानजनक वेतन दिया जाए। संगठन मंत्री डा अरविन्द शर्मा धवल, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रन्जन कुमार, उदय प्रताप, अध्यक्ष जिला महिला पुरूष अस्पताल श्वेत कुमार ने कहा कि पूरे जनपद में करीब साठ फीसदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यदि ये कर्मचारी 15 दिन बाद प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर आईसोलेट हो जाते हैं तो स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी लचर हो जायेगी।