दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: हादसे ने छीना परिवार का सहारा, अनाथ हुईं दो बेटियां, हर दिल हुआ गमगीन

Screenshot-2024-11-02-141401
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली।दीपावली पर घर आते समय बदायूं जिले में सड़क हादसे का शिकार हुए एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने गांव काकरी में दीवाली पर मातम कर दिया। शुक्रवार सुबह चारों का अंतिम संस्कार किया तो हर आंख नम हो गई। दो बेटियां अनाथ हो गईं, केवल बूढ़ी दादी ही उनका सहारा रह गई हैं। भमोरा के गांव ककरी निवासी 30 वर्षीय कृष्णपाल उर्फ कन्हैया, 28 वर्षीय पत्नी कुसुम, पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक व आठ वर्षीय पुत्री सीनू नोएडा से दीपावली पर घर आ रहे थे। बदायूं के थाना मुजरिया के पास टेंपो में ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी, इसमें कृष्णपाल के परिवार के चार सदस्यों एवं दो अन्य लोगों की मौत हो गई। कन्हैया अपनी पिता की मृत्यु के बाद एक वर्ष पहले अपने दो बच्चों व पत्नी को साथ लेकर दिल्ली में मजदूरी करने चले गए थे। अपनी दो बेटियां प्रज्ञा (13) व भूरी (10) को वह गांव में अपनी मां जगदेवी के पास छोड़ गए थे। त्योहार पर वह नोएडा से घर आ रहे थे। फोन पर बात होने से दोनों बहनें बहुत खुश थीं। दिवाली पर माता-पिता और छोटे भाई बहन आने से दो बच्चियां बेहद खुश थीं। इसके अलावा दोनों बहनों को इकलौते भाई कार्तिक का तिलक भी भैया दूज पर करना था। इससे पहले ही इन हादसे ने एक ही झटके में उनके सिर से मां और पिता का साया उठा दिया। भाई और बहन को भी दोनों बहनों ने हमेशा के लिए खो दिया। बुजुर्ग दादी जगदेवी दोनों बच्चियों को पकड़े बैठी थीं। वह कह रही थीं कि इस हादसे ने उनका परिवार ही तबाह कर दिया। दिवाली के दिन बदायूं जिले में दर्दनाक हादसा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे नोएडा से आ रहे टेंपो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई थी। हादसा मेरठ बदायूं हाईवे पर मुजरिया गांव के समीप हुआ था। हादसे में बरेली निवासी दंपती, उनके दो बच्चे व दो अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights