अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ, आज जाने पूजा विधि, शुभ, अशुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, चाँद न दिखे तो कैसे करें पूजा

Screenshot-2024-10-20-160739
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज का पंचांग, 20 अक्टूबर 2024 आज की तिथि- तृतीया – 06:46 AM तक, फिर चतुर्थी – 04:16 AM,* 21 अक्टूबर तक, उसके बाद पंचमी आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 08:31 AM तक, उसके बाद रोहिणी आज का करण- विष्टि – 06:46 AM तक, बव – 05:26 PM तक, बालव – 04:16AM, 21 अक्टूबर, फिर कौलव आज का योग- व्यतीपात – *02:12 PM* तक, वरीयान्आ ज का पक्ष- कृष्ण आज का दिन- रविवार चंद्र राशि- वृषभ सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय- 06:25 AM सूर्यास्त- 05:46 PM चन्द्रोदय- 07:54 PM चन्द्रास्त- 09:33 AM करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त और योग ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 AM से 05:35AM अभिजीत मुहूर्त: 11:43AM से 12:28PM निशिता मुहूर्त: 11:41PM से 12:31AM, अक्टूबर 21 करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 बजे तक चांद निकलने का समय: शाम 07:54 बजे अशुभ समय राहुकाल- 04:21 पी एम से 05:46PM गुलिक काल- 02:56 पी एम से 04:21PM भद्रा: 06:25AM से 06:46AM भद्रावास: स्वर्ग पर दिशाशूल- पश्चिम रुद्राभिषेक के लिए शिववास क्रीड़ा में – 06:46AM तक, कैलाश पर – 04:16 AM, अक्टूबर 21 तक, फिर नन्दी पर. करवा चौथ पर न दिखे चांद तो ऐसे करें पूजा और पारण यदि इस साल करवा चौथ की रात आपकी छत पर चांद दिखाई नहीं देता है तो आप कुछ आसान ज्योतिष उपाय कर सकती हैं. करवा चौथ की रात पास के किसी शिव मंदिर में जाएं, जहां पर भगवान शिव के माथे पर चंद्रमा स्पष्ट रूप से दिखता हो. भगवान शिव के माथे को चंद्रमा सदैव सुशोभित करता रहता है.  आप चंद्रोदय समय के बाद मंदिर में जाकर शिव जी के माथे पर लगे चंद्रमा को अर्घ्य देकर करवा चौथ का पारण करके व्रत को पूरा कर सकती हैं। करवा चौथ पर चांद न दिखे तो दूसरा उपाय भी है. ज्योतिषशास्त्र में चंद्रमा का शुभ रत्न चांदी है. चंद्रोदय के समय के बाद आप चांदी का एक सिक्का या फिर चांदी का एक गोल टुकड़ा ले लें। उसे चंद्रमा का प्रतिरूप मानकर उसकी पूजा करें. उसे चंद्रमा मानकर करवा चौथ का अर्घ्य दें।फिर पारण करके व्रत को पूरा कर लें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights