यूपी के मंत्री का पुतला फूंकते समय झुलसा कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रियंका गांधी पर बयान से मचा है बवाल

Screenshot-2024-10-19-175359
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का लखनऊ में पुतला जलाया। इस दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता खुद भी झुलस गया। कार्यकर्ता मंत्री द्वारा प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसके पहले, शुक्रवार को भी लखनऊ व अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और मंत्री का पुतला फूंका था। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर शुक्रवार को भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक सवाल पर राजनीतिक जवाब होता है।  प्रियंका गांधी को चाहिए कि अपने कार्यकर्ताओं से बात करें और उन्हें अपनी बात समझाएं। मेरे लिए भारतीय संस्कार और संस्कृति से युक्त हर नारी मां भगवती के समान है, लेकिन मैं प्रियंका गांधी को भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप नहीं पाता हूं। इसलिए किसी से सहमत और असहमत होना हमारा विचार और हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी हार के डर से रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। हम लोगों की यह परंपरा है कि चुनाव की शुरुआत हर कोई अपने घर से करता है किंतु पूरे गांधी परिवार का एक भी व्यक्ति कभी भी अपने जन्मस्थान और निवास से चुनाव नहीं लड़ा। गांधी परिवार पीढ़ियों से दिल्ली के लुटियंस जोन में रहता आया है लेकिन कभी भी दिल्ली की किसी भी विधानसभा या फिर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ा। इसका मतलब है कि आपके अपने ही घर की जनता आपको प्रेम नहीं करती है तभी आप बाहर से चुनाव लड़ते हैं। इसके पहले मंत्री ने प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया था जिस पर बवाल मच गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights