उमेश कठेरिया ने चांदी से निर्मित श्री राम दरबार मुख्यमंत्री को किया भेंट

WhatsApp-Image-2024-10-08-at-19.06.42
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से शतरंज की गोटिया बिठाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी हाल ही में एस सी एस टी आयोग में नव नियुक्त सदस्यों को अपने आवास पर आमंत्रित किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष और आयोग के नियुक्त सदस्य उमेश कठेरिया और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह ने चांदी से निर्मित श्री राम दरबार मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने एस सी एस टी आयोग में नवनियुक्त सदस्यों को अपने आवास पर बुलाया। समस्याओं को सुना और उन्हें हल करने का आश्वासन भी दिया गया। बरेली के दोनों सदस्यों ने 300 बेड अस्पताल को स्थाई रूप से संचालन करने नगर निगम और नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान करने की मुख्यमंत्री से मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सदस्यों को क्षेत्रवाद जिम्मेदारियां दी जाएगी जिससे प्रदेश सरकार द्वारा दलित समाज के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल सके। संजय सिंह ने अपने समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति जल्दी-जारी करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने वंचित समाज के बुजुर्गों को पेंशन देने की भी मांग की। इस दौरान प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत सहित नव नियुक्त सभी सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights