बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के द्वारा जिले में चल रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ के 20वें दिन मधुबन कॉलोनी में विपिन जौहरी, शिव मंदिर एवं इन्द्रा चौक स्थित हैरिटेज होटल में कोरोना मुक्ति यज्ञ किया गया। विशेष गौघृत तथा दिव्य औषधियों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुंदर यज्ञ जिसने भी देखा वह हर्षित हुआ। आचार्य ने कहा ब्रह्म मुहूर्त की बेला में उठना, गर्म पानी पीना, भाप लेना, गाय के घी से हवन करना या गाय के घी का दिया जलाना, बाहर से आने पर जूते चप्पल बाहर उतारना, बार-बार हाथों को धोना, मास्क लगाना तथा योग प्राणायाम करना यह सब साधन हमें स्वस्थ रखते है। यज्ञ एक अद्भुत विज्ञान है जैसे चमड़े को आग में जलाने से दूर-दूर तक दुर्गंध फैल जाती है उसी तरह से अग्नि में गौ घृत, औषधियां मेवा आदि जलाने से उसकी सुगंध दूर-दूर तक फैल करके सबको परमाणु रूप से प्राप्त हो जाती है और सब स्वस्थ होते हैं। विपिन जौहरी ने कहा कोरोना की इस महामारी में अग्निहोत्र यज्ञ चिकित्सा से बेहतर और कोई साधन नहीं हो सकता। सभी को इस चिकित्सा पद्धति को अपनाना चाहिए। यज्ञ में हरिओम वर्मा, विवेक जौहरी, गोपाल शर्मा, सुधीर सक्सेना, विनोद जोहरी, विकास आर्य, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।