बरेली। अनुशासनहीनता के आरोप में प्रेम नगर थाने में तैनात महिला आरक्षी को एसएसपी ने आज निलंबित कर दिया थाना प्रेमनगर थाने में तैनात मुख्य महिला आरक्षी पूजा सक्सेना को सन 2023 से डियूटी से गैरहाजिर होने पर थाना प्रेमनगर पर बार-बार तस्करा गैरहाजिरी अंकित होने, उक्त महिला पुलिसकर्मी बार बार थाने पर ड्यूटी से गैरहाज़िर चलने एवं न ही कोई सूचना रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से उच्चाधिकारीगण दी गयी तथा न ही कोई मेडिकल प्रपत्र उपलब्ध करायें तथा थाना परिसर में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अनुशासनहीनता करने के आरोपों एवं उक्त कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल होने के सम्बन्ध में उपरोक्त कृत्य के परिणामस्वरूप अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य कर कर्तव्यपालन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदण्डता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचार का परिचय देने के फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।