मदर एथीना स्कूल में ‘हिंदी दिवस’ धूमधाम से मनाया, हुए विविध कार्यक्रम

WhatsApp-Image-2024-09-14-at-16.56.05
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।मदर एथीना स्कूल में आज ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर हिंदी भाषा की समृद्धता एवं संपन्नता को दर्शाते हुए विशेष रूप से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रार्थना-सभा में शिक्षिका डॉ0 आभा सक्सेना द्वारा ‘हिंदी दिवस’ के विषय में अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात् हिंदी साहित्य जगत के विराट स्वरूप को प्रस्तुत करते हुए उसके स्वर्णिम इतिहास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कवियों एवं लेखकों के माध्यम से एक सुंदर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा कक्षा-1 से कक्षा-5 तक ‘हिंदी कैलीग्राफी’, कक्षा-6 से 8 तक ‘निबंध लेखन’ एवं कक्षा-9 से 12 तक ‘वाद-विवाद’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय था – ‘तकनीक आसक्ति और मानसिक स्वास्थ्य’।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बच्चों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हिंदी के प्रति अपनी रूचि एवं ज्ञान का भाव व्यक्त किया। ‘वाद-विवाद’ प्रतियोगिता में कक्षा-11 (अ) के जयंत शंखधार का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हिंदी भारत की संस्कृति एवं सभ्यता की प्रतीक के रूप में जानी जाती है। जिसका बहुत ही गौरवमयी एवं समृद्धशाली इतिहास रहा है। वर्तमान में भी अनेकता में एकता के प्रतीक के संदेश को अपनाते हुए हमें विविध भाषाओं के ज्ञानार्जन के साथ-साथ अपनी मूल भाषा हिंदी को भी दृढ़ बनाए रखना है। अतः इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights