फतेहगंज पश्चिमी में नवागत थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार,पीस कमेटी की ली मीटिंग

WhatsApp-Image-2024-09-02-at-20.00.44
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फतेहगंज पश्चिमी/सोमवार को नवागत थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने थाने का कार्यभार संभाला थाना प्रभारी ने पदभार संभालते ही थाना परिसर में ली पीस कमेटी की मीटिंग। रविवार को एसएसपी ने जिले के कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया था जिसमें जिले के चर्चित थाना फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी धनंजय कुमार पाण्डेय को जिले के प्रमुख थानों में शुमार होने वाले थाना इज्जतनगर का चार्ज दिया और थाना शेरगढ़ के एसओ को फतेहगंज पश्चिमी का चार्ज दिया। सोमवार को नवागत थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने कार्यभार संभालते हुए थाना परिसर में पीस कमेटी का आयोजन किया। जिसमें कस्बे व थाना क्षेत्र के सभासद और प्रधानों के साथ साथ संभ्रांत व्यक्ति भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने लोगों से आने वाले त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। थाना फतेहगंज पश्चिमी में करीब 10 महीने का कार्यभार संभालने के बाद इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने सोमवार को बरेली के प्रमुख थानों में शुमार इज्जतनगर थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है जोकि अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली से लोगों को याद रहेंगे अब देखना यह बाकी है कि नवनियुक्त थाना प्रभारी राजेश मिश्रा की कार्यप्रणाली और व्यवहार किस तरह का रहता है इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर भरत सिंह,एसएसआई पुष्पेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी राजेश कुमार रावत आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights