डीएम ने किया एलआईसी के 68वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

WhatsApp-Image-2024-09-02-at-19.34.05
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भारतीय जीवन बीमा निगम लि0 के स्थापना दिवस पर एलआईसी कार्यालय में 68वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने एलआईसी अभिकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को एलआईसी परिवार से जोड़ने हेतु उनका बीमा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एलआईसी बीमित व्यक्तियों और समूहों के हितों के संरक्षक के रूप में कार्य कर बदलते सामाजिक-आर्थिक परिवेश के मद्देनजर पैदा होने वाली जीवन बीमा आवश्यकताओं को पूरा करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एलआईसी प्रबंधक ने भारतीय जीवन बीमा निगम लि0 के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एलआईसी का कार्य व्यापक प्रसार देना और खास तौर से ग्रामीण इलाकों और सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों तक उसे पहुंचाना, ताकि देश के तमाम बीमा करने योग्य लोगों तक पहुंचा जा सके और वाजिब लागत पर उन्हें मृत्यु से होने वाले वित्तीय नुकसान के प्रति सुरक्षा प्रदान की जा सके। बीमा संलग्न बचत को आकर्षक बना कर जनता को बचत के लिए प्रेरित करना उन्होंने बताया कि अपने पॉलिसी धारकों के प्रति अपने पहले दायित्व, कोष के निवेश को ध्यान में रखना, जिनके धन को वह धरोहर के रूप में अपने पास रखता है और इस निवेश प्रक्रिया में समूचे समाज के हित से अपनी नजर न हटने देनाय पॉलिसी धारकों और समूचे समाज के हित को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र की प्राथमिकताओं और आकर्षक लाभ देने की जिम्मेदारी के मद्देनजर कोष का निवेश कराना। इस अवसर पर अधिकारी व अभिकर्ता सहित आमजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights