महामारी के खात्मे के लिए बहुत जरूरी है सावधानी और प्रसन्नता: संजीव रूप

53ec5f5d-23e1-49a1-8283-f7b91c2cffdc
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कोरोना मुक्ति यज्ञ का 15 वां दिन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी,बिनावर,बदायूँ। कोरोना महामारी के खात्मे के लिए प्राणपण से समर्पित बिल्सी निवासी सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने “कोरोना मुक्ति यज्ञ” के 15 वे दिन थाना उघैती के ग्राम नगला बन, बरौलिया , गुधनी,बदायूँ के मधुवन कालोनी में तथा थाना बिनावर परिसर में कोरोना मुक्ति यज्ञ किए!

थाना बिनावर के थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने अपने आवास में यज्ञ कराया , परिजंनों के साथ सब इंस्पेक्टर धर्म पाल सिंह,डॉ रुकुमपाल सिंह,कमल वीर सिंह मौजूद रहे,इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने समझाया कि ” महामारी के खात्मे के लिए बहुत जरुरी है,सावधानी व प्रसन्नता! रोग के वायरस तो सदा थे सदा रहेंगे पर परस्पर दूरी,मास्क,हाथ धोना, हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करना आदि को दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए,तथा वायुमण्डल को पवित्र व घर को निरोगी रखने के लिए नित्य गौ घृत व गुड़,गूगल,हल्दी,गिलोय,मेवा आदि को उत्तम साकल्य में मिलाकर हवन करना चाहिए।

पॉजीटिव आ जाने पर भी घबराना डरना .नहीं बल्कि घर में ही एकान्त वास करके गर्म पानी,योग,भाप ,आयुष काड़ा व नीबू का सेवन करना चाहिए ।

हरसमय दिया जलाएँ व ख़ुश रहें। यज्ञ के बाद थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा आज यज्ञ के सही ढंग को देखकर मन अत्यन्त प्रसन्न है। यज्ञ सच में चिकित्सा है। एस आई डॉ रुकुमपाल सिंह ने यज्ञ के बाद अपना ऑक्सीजन लेवल नापा तो 98 निकला, उन्होने कहा कि पहले हमेशा कम रहता था, यज्ञ से ही बढ़ा है।

” बदायूँ में पूर्व ङाकअधिकारी जी एन मिश्र ने अपने आवास पर यज्ञ कराया, यहाँ एक घण्टे का प्रवचन भी हुआ।नगला वन में पीलीभीत के उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह तथा मास्टर नरेन्द्र सिंह, मास्टर महीपालसिह ने यज्ञ कराया।गुधनी खौंसारा में श्रीमती प्रज्ञा आर्य,सत्यम आर्य, तृप्ति आर्य दोनों समय यज्ञ कर रहे है। आज 27 यज्ञ पूरे हो गए। ध्यान २हे आचार्य संजीव रूप ने 101 कोरोना मुक्ति यज्ञ करने का संकल्प लिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights