लोकतंत्र बचाने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता जरूरी: ओमकार सिंह।

WhatsApp-Image-2024-08-28-at-18.52.47
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर कांग्रेस कमेटी की संगठन समीक्षा बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में कई गयी जिसमे मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कश्यप रहे बैठक में इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने नगर कांग्रेस कमेटी कुंवरगांव के पदाधिकारियों की सूची जारी की जिसमे अजय सैनी नगर अध्यक्ष, साजिद अली, ओमकार श्रीवास्तव को नगर उपाध्यक्ष, अजीम सिद्दीकी, हरिराम शाक्य, शकुरुद्दीन नगर महासचिव, चरण सिंह कोषाध्यक्ष, अवधेश कुमार सक्सेना, अमित शर्मा, सत्यपाल, महेश चंद्र, शाहिद , धीरज सिंह, छोटे, सलीम, सलमान, आलोक शर्मा, साबिर अली को नगर सचिव बनाया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री जी ने पिछले साल सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जो महज 8 महीने में ढह गई। अयोध्या में भगवान का मंदिर, उज्जैन महाकाल लोक में सप्तर्षियों की मूर्तियां, नई संसद, हाईवे, पुल, सड़क, सुरंग – जो भी बनाया, सबमें आए दिन खामी दिख जाती है। पंडित नेहरू जी के समय भाखड़ा नांगल और हीराकुंड जैसे एक दर्जन से ज्यादा बांध बने, IIT, IIM, AIIMS, विश्वविद्यालय और तमाम अन्य संस्थान बने, सब के सब सलामत हैं और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। भाजपा को हमारी आस्था, हमारे महापुरुषों और देश के नाम पर किए गए हर भ्रष्टाचार का जवाब देना होगा। ओमकार सिंह ने कहा कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी तथा महारष्ट्र में महिलाओं के साथ हुई क्रूरताओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है? जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं। महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं। इससे देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें? इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने भाजपा की बुल्डोजर नीति को तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का। बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर व जिला महासचिव इख्लास हुसैन ने कहा किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है। 378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है। ये शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता इस अवसर पर सयुक्त रूप से बैठक के आयोजक जिला सहसचिव डॉक्टर महेंद्र पाल व नगर अध्यक्ष अजय सैनी ने कहा किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, MSP पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गयी और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights