एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया

WhatsApp-Image-2024-08-24-at-17.53.44
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियों से सुसज्जित किया गया। प्राइमरी विग्ंस का कार्यक्रम नवनिर्मित भवन में हुआ। यर्वेश्वर ज्ञानेश्वर श्रीकृष्ण की आरती विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा उपस्थित थी। युगांश अग्रवाल श्रीकृष्ण के वेश मे उपस्थित थे। संगीत शिक्षिका के निर्देशन में हुई तत्पश्चात भगवान का 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पी0एन0सी0 के विद्यार्थियों के द्वारा ब्रज में आनंद मयांे पर नृत्य प्रस्तुति दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रस्तुति ने समस्त वातावरण केा ब्रजमय बना दिया। कक्षा 2 के विद्यार्थियों द्वारा गोविद बोलो हरि गोपाल बोलो पर सुदंर नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। नर्सरी के विद्यार्थियों ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कृष्ण, राधिका, गोपी, गोपियों व ग्वालों की पोशाक वातावरण में सजीवता का संचार कर रही थी। विद्यार्थियों मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुध्य कर दिया। कक्षा के0जी0 के विद्यार्थियों द्वारा एक मनभावक नृत्य नाटिका कृष्णा ’ का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। जिसमें श्री कृष्ण जन्म की कथा को दर्शाया गया। आज ब्रज में होरी रे रसिया पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कक्षा 2 के विद्यार्थियों के द्वारा माखन चोर नाटिका की प्रस्तुति दी। कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने भी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने गोविंदा आला रे नृत्य की प्रस्तुति देते हुए पिरामिड बनाते हुए मटकी फोड़ दी। विद्यालय के निदेशक ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए बच्चों से कृष्ण जीवन से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे तथा बधाई दी।

कला विभाग की रचना यादव, मनोज सक्सेना, अंकिता का यह महत्वपूर्ण योगदान रहा। नृत्य संबंधी प्रस्तुतियों का निर्देशन सिम्मी नाजिर व विवेक सिंह की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के प्रशासनिक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम विद्यालय के चारों सदनों (रूबी, इमराल्ड, सेफायर, टॉपेज) के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सेफायर हाउस द्वारा ’श्री कृष्ण जी कंस महल से नंद गाँव की ओर’ शीर्षक द्वारा सुंदर झाँकी का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसमें दीक्षा सिंह ने यमुना जी व शौर्य चौहान ने वासुदेव जी की भूमिका का निर्वाह किया। सदन प्रमुख अभिनय भारद्वाज थे। सदन के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं के निर्देशन में झाँकी प्रस्तुत की जिसमें विद्यार्थियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इमराल्ड हाउस ने अपनी झाँकी में ’कारागार दृश्य’ को दर्शाया गया। इस प्रस्तुति में देवकी, वसुदेव, द्वारपाल प्रथम, द्वारपाल द्वितीय, विष्णु जी, नेरेटर की भूमिका का निर्वहन क्रमशः आकांक्षा सिंह, दिव्यांश गुप्ता, केशव, शौर्य, पुनीत व स्वस्ति जैन ने किया। नृत्य प्रस्तुति मायशा, राधिका, दीपांशी, तायबा, भक्ति व काव्या ने दी। जोकि नृत्य प्रस्तुति मनमोहक थी। इस सदन के प्रमुख गौरव शर्मा व सहायक अध्यापक अध्यापिकाओं के निर्देशन में यह झाँकी प्रस्तुत की गई। सदन के विद्यार्थियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। रूबी हाउस द्वारा ’कंस बध’ की झांकी प्रस्तुत की गई। इसके दर्शित ने कंस तथा प्रणव ने कृष्ण की भूमिका का निर्वाह किया। नृत्य प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के नाम जिज्ञासा, याशिका, आकांक्षा, अवंतिका, जय, फैजान, महाराणा प्रताप व रियान थे। साज-सज्जा में रिया व वंशिका साह थे। सदन प्रमुख श्रीमती प्रिया राना थी। सहयोगी शिक्षक, शिक्षिकाओं के निर्देशन ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । सदन के विद्यार्थियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदनों ने सजीव प्रदर्शन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनोहारी बना दिया। टॉपेज हाउस द्वारा ’सुदामा कृष्ण मिलन, की झांकी की प्रस्तुति दी। इसमें प्रद्युम्न, तनिशा, अम्मार, केशव, आदित्य, दीक्षा यादव, व अर्चना यादव ने क्रमशः कृष्ण, रुक्मिणी, द्वारापाल, सुदामा, व सेविका की भूमिका का निर्वहन किया। सदन के प्रमुख प्रदीप कुमार व अन्य सहायक अध्यापक व अध्यापिकाओं के सहयोग से झाँकी का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया। सदन के विद्यार्थियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कृष्ण सुदामा मिलन की प्रस्तुति अभूतपूर्व रही। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मो0 इवार, मो0 समीर, ज्योतिरादित्य वर्मा, सूर्य प्रताप, सुहेब, रेड, श्याम, ध्रुव, माधव, मुद्रा, लक्ष्य बब्बर, यश थरेजा, अमोल, यश भारद्वाज, फैज खान, रोहित, शाक्य, आदित्य वर्धन, रजत प्रताप रहे। सभी सदनों की प्रस्तुति के आधार पर कार्यक्रम सजीव रहा। कक्षा दस की आस्था ने जन्माष्टमी के संदर्भ में अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी झाँकियों की प्रतियोगिता में एमरेल्ड हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व रूबी हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अन्त में तृतीय स्थान प्राप्त करके टॉपेज हाउस प्रतियोगिता में बना रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights