विधायक महेश चंद्र गुप्ता 10 अगस्त को करेंगे अन्न ग्रहण।

WhatsApp-Image-2024-08-09-at-19.58.18
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर विधायक /पूर्व राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने दिनांक 26 अप्रैल 2021 को कोरोना काल मे अपने सुपौत्र विश्वप्रिय के जन्मदिन पर शपथ ली, कि जब तक कोरोना नामक शत्रु भारत ही नहीं बल्कि विश्व से नष्ट नहीं हो जाएगा तब तक मैं अन्न ग्रहण नहीं करूंगा। उसके बाद कोरोना भारत ने पूरे विश्व से नष्ट हो गया है। फिर उनकी पुनः इच्छा जागृत हुई कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे उसके बाद ही अन्न ग्रहण करूंगा। ईश्वर की कृपा से उनकी दोनों प्रतिज्ञाएं पूर्ण हुई। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने शुभचिंतकों के आग्रह एवं परामर्श पर दिनाँक 10 अगस्त 2024 दिन शनिवार को पुनः अन्न (प्रसाद) ग्रहण करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्त द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भी आयोजन किया है जो प्रातः 10:00 बजे से 1:00 तक शहर के द पर्ल मैरिज लॉन, गोपाल टॉकीज के सामने बदायूं में आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य सहित अन्य कई कद्दावर नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बाद प्रीतिभोज दोपहर 02:00 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित किया जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights