कुश्ती की स्टार खिलाड़ी को फाइनल मैच में अयोग्य घोषित होने पर कांग्रेस ने किया विरोध

WhatsApp-Image-2024-08-09-at-19.48.05
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी ने खिलाड़ी विनेश फोगाट के साथ हुई साजिश के विरोध में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम प्रथम को दिया ज्ञापन। महेश पंडित ने कहा कि कुश्ती की हमारी स्टार खिलाड़ी विनेश फोगाट शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंची, अचानक खबर आती है कि उन्हें फाइनल मैच से 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित किया जाता है यह उनके खिलाफ एक गहरी साजिश है क्योंकि उनके साथ गए टीम ने उनके स्वास्थ्य का ध्यान क्यों नहीं दिया सवाल यह भी उठ रहे हैं कि मुकाबले में भेजे जाने से पहले भारतीय दल ने वजन क्यों नहीं चेक किया ,जब फाइनल में पहुंच गई थी , फाइनल में पहुंचने पर अयोग्य घोषित करना कहां तक उचित है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वह राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों दोनों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के देश में गोल्ड मेडल आने की खुशी तो थी ही पर कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें इससे भी अधिक कुछ मिल रहा था। नकारात्मक सोच वालों की खुशी ने देश को एक गोल्ड मेडल से वंचित कर दिया । उसके साथ कोई बड़ी साजिश रची गई है इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं। महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य कांग्रेस योगेश जौहरी ने मांग की ओलंपिक संघ के अधिकारियों से बात करके रजत पदक दिलवाने की सिफारिश की जाए, उच्च स्तरीय जांच करवायी जाए ,जिससे देश की बेटी का मनोबल ऊंचा बना रहे ज्ञापन देने बालो में पूर्व पार्षद महेश पंडित, प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य कांग्रेस योगेश जौहरी, उपाध्यक्ष मसूद अली पीरजादा, महासचिव सुरेंद्र सोनकर एडवोकेट, महासचिव डॉ सर्वतहुसैन हाशमी, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल देव शर्मा, सचिव पप्पू सागर, राकेश मिश्रा, यासीन चौधरी, करन सोनकर ,पूरनलाल, खान आदि प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights