मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार , साथी फरार

August 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की घटना कारित करने के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वादी सुनील कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव पुत्र ग्राम चंदनवाहा पोस्ट बिकापुर जिला गाजीपुर की लिखित तहरीर बावत 3 अज्ञात बाइक सवार चोरों द्वारा सुनील कुमार की मोटरसाइकिल रोककर चाकू दिखाकर सुनील कुमार से मोवाइल लेपटॉप , एटीएम कार्ड , 10000 रुपये लूट लेने के सम्बन्ध में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया था 3 वाईक सवार अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसका संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लेते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें आज दिनांक 9 अगस्त को समय करीब प्रातः 5.50 बजे डोहरा रोड़ से रूहेलखण्ड़ मेडिकल कालेज जाने वाले लिंक रोड़ स़ड़क पर रूहेलखण्ड़ क्रिकेट ग्राउण्ड़ के सामने दौराने पुलिस मुठभेड़ अंकित उर्फ कल्लू धानुक पुत्र मुन्नालाल निवासी कुंवरपुर नियर सिटी स्टेशन टावर वाली गली थाना किला, बरेली उम्र 32 वर्ष को गिऱफ्तार किया गया है । थाना बारादरी पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली की दो बदमाश आ रहे हैं, जब पुलिस द्वारा उनको पकडने के लिये घेराबन्दी की गयी तो घेराबन्दी देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया गया । दौराने आत्मरक्षार्थ पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त अंकित उर्फ कल्लू धानुक को घायल अवस्था में गिऱफ्तार किया गया है। जिसकी दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। इसका दूसरा साथी रवि पुत्र सोहनलाल निवासी वंशी नंगला थाना सुभाषनगर भागने में सफल रहा है। अभियुक्त अंकित के पास से 1 तमन्चा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा वादी उपरोक्त का लूटा,छीना गया एक मोबाइल सैमसंग J-6 बरामद हुआ है, जिसके संबंध में थाना बारादरी पर मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान लूटा गया लैपटाप HP अपने साथी दीपक यादव को देना बताया गया है। घायल अभियुक्त को ऊपचार हेतु जिला अस्पताल, बरेली में भर्ती कराया गया है। समस्त प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक बारादरी अमित कुमार पाण्डेय , उनि राहुल सिंह पुण्डीर , उनि मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिह , कांस्टेबल नीशु तिवारी , कांस्टेबल संन्दीप कुमार , कांस्टेबल अमन कुमार ,कांस्टेबल का धर्मेन्द्र कुमार मोजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights