हेमटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए बरेली में ओपीडी की सुविधा

WhatsApp-Image-2024-08-07-at-18.06.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली द्वारा बुधवार को हेमटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) ओपीडी का आयोजन रामपुर गार्डन स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में किया गया। इस ओपीडी में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मरीजों के लिए धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली के स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। यह जानकारी धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली की डॉ. सरिता जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि कैंसर से ग्रसित मरीज बड़े शहरों में जाकर इलाज के लिए परेशान होते हैं। इसीलिए अब बरेली व आसपास के क्षेत्र के लिए यहीं पर आउटपेशेंट परामर्श सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह ओपीडी महीने के पहले और तीसरे बुधवार को जीवन ज्योति अस्पताल, रामपुर रोड और रामपुर गार्डन, मरीजों के लिए लगेगी। इसमें धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली की डॉ. सरिता जायसवाल प्रोग्राम डायरेक्टर – बीएमटी, सीनियर कंसल्टेंट – हेमटोलॉजी और डॉ. महक अग्रवाल जूनियर कंसल्टेंट – बीएमटी और हेमटोलॉजी मरीज के इलाज एवं परामर्श हेतु उपस्थिति रहेंगी। डॉ. सरिता जायसवाल ने बताया कि हड्डी व खून के कैंसर के इलाज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। जब मरीज के पीठ या अन्य हड्डियों में काफी दर्द हो रहा होता है तब इसके लए सबसे पहले जांच की जाती है जो कि विशेष टिश्यू टेस्ट के माध्यम से होती है। इसके अलावा ब्लड टेस्ट व अन्य टेस्ट भी होते हैं जिसके बाद से ही यह स्पष्ट हो पाता है कि बोन मैरो खराब है या नहीं। इसके बाद यदि बोन मैरो ट्रांसप्लांट की आवश्यकता होती है तब जहां पर खराब बोन मैरो है वहां एक स्वस्थ रक्त उत्पादक बोन मैरो का ट्रांसप्लांट किया जाता है। कैंसर जैसी बीमारी में बोन मैरो ट्रांसप्लांट बहुत कारगर सिद्ध होता है। धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली की डॉ. सुपर्णी चक्रवर्ती-एचओडी एवं सीनियर कंसल्टेंट – हेमेटोलॉजी
एंड बी.एम.टी, प्रोग्राम डायरेक्टर- बी.एम.टी, ने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इलाज के प्रति जागरूकता बेहतर बचाव है साथ ही किसी भी रोग के लक्षण दिखने पर बिना लापरवाही किए तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights